तापसी पन्नू के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक अगस्त को तापसी पन्नू 32 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके फैंस समेत कई सेलिब्रिटीज ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तापसी भी सोशल मीडिया पर धन्यवाद देती नजर आईं।
इस एक्ट्रेस को चार दिन बाद याद आया तापसी पन्नू का जन्मदिन, विश किया तो मिला ये जवाब
अब करीब जन्मदिन के 4 दिन बाद एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने ट्विटर पर तापसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ऐसे में एक्ट्रेस ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। बता दें कि हंसिका और तापसी दोनों ही एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। तापसी तो बॉलीवुड में आने से पहले साउथ की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं वहीं हंसिका अब भी वहां लगातार फिल्में कर रही हैं।
हंसिका ने ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे तापसी, ऐसे ही चमकती रहो।' जिसके बाद तापसी ने लिखा कि 'शुक्रिया हंसिका, 4 दिन बाद भी मैं अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हूं।'
No problem sweetheart. Thankq so much for the wishes 😁🤗
इसके बाद हंसिका ने लिखा- 'ओह, तब तो बीलेटेड हैप्पी बर्थडे।' हंसिका के इस जवाब पर तापसी ने क्यूट रिप्लाई किया और लिखा- 'कोई बात नहीं स्वीटहार्ट, शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
No problem sweetheart. Thankq so much for the wishes 😁🤗
तापसी की आने वाली फिल्म मिशन मंगल है। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।