गुरदास मान ने रद्द किया कोलकाता में अपना कार्यक्रम
गुरदास मान के कोलकाता कार्यक्रम रद्द होने से लेकर मलंग की शूटिंग खत्म होने तक, पांच खबरें
दशहरे पर महेश बाबू ने रिलीज किया सरिलरु नीकेवरु का पोस्टर
Destroy the evil...Celebrate
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू विजय दशमी के मौके पर अपनी नई फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया है। उनकी नई फिल्म का नाम सरिलरु नीकेवरु है। फिल्म के पोस्टर में महेश बाबू एक किलेनुमा इमारत के सामने हाथों में कुल्हाड़ी लिए पकड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके पीछे लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। इस पोस्टर को ट्विटर पर साझा करते हुए महेश बाबू ने ट्वीट में लिखा- इस विजय दशमी बुराई का नाश करो, दशहरा की शुभकामनाएं।
Vijaya Dashami with pride!#HappyDussehra #SarileruNeekevvaru pic.twitter.com/gxVCDffXbR
आर. माधवन की फिल्म Nishabdham का फर्स्ट लुक रिलीज
First look of Anthony in “Silence”.. 🙏🙏🙏. Pls wish us all the very best. .. #Nishabdham #Anoushka .. @peoplemediafcy @hemantmadhukar @konavenkat99 pic.twitter.com/FB8krfm4VV
साउथ और बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट में नजर आने वाले हैं। इस बीच अब उनकी एक और फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। आर. माधवन की नई फिल्म का नाम Nishabdham है। इस फिल्म में वह दृष्टिहीन संगीतकार का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में आर. माधवन के साथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी नजर आएंगी।
प्रियंका चोपड़ा #BehindTheTweets की पहली अभिनेत्री
The incomparable @priyankachopra takes us #BehindTheTweets to talk about her signature one-liners, married life with @nickjonas, and her new film #TheSkyIsPink pic.twitter.com/2Ip6iXJaW2
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। ये दोनों कलाकार इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच प्रियंका और उनके फैंस के लिए खुशखबरी हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की पहली ऐसी हस्ती हैं जो माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की नई वीडियो सीरीज #BehindTheTweets में नजर आएंगी। #BehindTheTweets वीडियो सीरीज में अलग अलग हस्तियां नजर आएंगी, जिसमें ये सभी हस्तियां अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा करेंगी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जो #BehindTheTweets का हिस्सा हैं।
निर्देशक मोहित सूरी की अगली फिल्म मलंग की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म में दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू जैसी कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। मलंग की शूटिंग के आखिरी दिनों की तस्वीरों को मलंग की सभी स्टारकास्ट ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अनिल कपूर से लेकर दिशा पाटनी तक ने सोशल मीडिया पर मलंग के कास्ट और क्रू के साथ तस्वीरें साझा की हैं।
The mast malangs of #Malang! #aboutlastnight #thatsawrap@mohit11481 #AdityaRoyKapur @DishPatani @kunalkemmu @itsBhushanKumar @luv_ranjan @gargankur @tseries @LuvFilms @MalangFilm pic.twitter.com/yoSbA6Grp4
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) October 7, 2019
Last day of #malang with my lovely team❤️
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on