{"_id":"632edccfd0630b38e567bad6","slug":"guns-and-gulaabs-starring-rajkummar-rao-dulquer-salmaan-teaser-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guns and Gulaabs: राजकुमार राव-दुलकर सलमान की 'गंस एंड गुलाब्स' का दमदार टीजर रिलीज, फैंस कर रहे जमकर तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Guns and Gulaabs: राजकुमार राव-दुलकर सलमान की 'गंस एंड गुलाब्स' का दमदार टीजर रिलीज, फैंस कर रहे जमकर तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'गन्स एंड गुलाब्स' का टीजर आ गया है। यह एक डार्क कॉमेडी है जिसमें उनके साथ दुलकर सलमान भी नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का टीजर काफी दमदार है। टीजर में इस तथ्य को दिखाने की कोशिश की गई है कि हर व्यक्ति में एक स्याह पक्ष है और इसे अंदर रखा जाना बेहतर है। इस सीरीज में गुलशन देवैया और आदर्श गौरव भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है। टीजर को देखने के बाद आपको पुरानी हिंदी फिल्मों की याद जरूर आएगी क्योंकि टीजर में रेट्रो वाइब रखी गई है। 80 और 90 के दशक की फिल्मों जैसी 'डायलॉग बाजी' और बैकग्राउंड स्कोर सुनकर आपकी पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी । टीजर में राजकुमार राव किसी पर हमला करते हुए नजर आते हैं, जबकि वॉयस-ओवर किसी के अंधेरे पक्ष को बाहर नहीं आने देने की बात सुनने को मिलती है। टीजर हमें दुलकर और गौरव की झलक भी दिखाता है।
Hema Malini: क्या कंगना रणौत लड़ने वाली हैं चुनाव? हेमा मालिनी ने राखी सावंत के उदाहरण के साथ दिया यह जवाब
3 of 4
दुलकर सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान इस सीरीज में एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म चुप रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ सनी देओल भी नजर आए हैं। आर बल्कि के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, 'गन्स एंड गुलाब्स' की बात करें तो राजकुमार राव ने इसका टीजर अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, 'गुड लक सर...अब और इंतजार नहीं कर सकता।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस सीरीज को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव आखिरी बार 'हिट: द फर्स्ट केस' में नजर आए थे। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिंदी रीमेक थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर सकी थी। वहीं, इसके निर्देशक की बात करें तो राज और डीके ने 'द फैमिली मैन' के बाद लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। यही वजह है कि नेटिजन को इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।
Brahmastra New Song: ब्रह्मास्त्र के निर्माताओं का एक और दांव, रिलीज किया नया गाना 'रसिया'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।