बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कंगना रणौत और राखी सावंत पर टिप्पणी की है। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री राजीव भवन पर दिव्यांगजन को हस्तचालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनसे कंगना रणौत से जुड़ा एक सवाल किया गया। हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या कंगना रणौत मथुरा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इसके जवाब में अभिनेत्री ने राखी सावंत का जिक्र कर डाला।
Hema Malini: क्या कंगना रणौत लड़ने वाली हैं चुनाव? हेमा मालिनी ने राखी सावंत के उदाहरण के साथ दिया यह जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन