'गली ब्वॉय' (Gully Boy) फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अलावा जिस एक्टर के चर्चे हैं वह सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। सिद्धांत ने 'गली ब्वॉय' फिल्म में एमसी शेर का किरदार निभाया है, जो कि फिल्म में रणवीर के मेंटर बने हैं। सिद्धांत चतुर्वेंदी की एक्टिंग ने न केवल दर्शकों बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी दिल जीत लिया है। इस बात का सबूत बिग बी का खास तोहफा है जो 'गली ब्वॉय' एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
'गली ब्वॉय' देखते ही बिग बी ने इस एक्टर को भेजा तोहफा, मिलते ही सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर बिग बी के भेजे गए फूलों के साथ एक नोट भी शेयर किया। तस्वीर में वह फूलों के गुलदस्ते के साथ नोट भी पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धांत ने लिखा - 'सादर प्रणाम, आपका उपहार और आशीर्वाद मिला जो मेरे लिए अकल्पनीय है। इस खुशी की व्याख्या मैं शब्दों में नहीं कर सकता। ये मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का पल है, और अब बस आपके चरण स्पर्श की कामना करता हूं।'
A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on
यह ऐसा पहली बार नहीं है कि अमिताभ बच्चन ने किसी एक्टर की इस तरह से प्रशंसा की हो। इससे पहले बिग बी रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' के लिए, विक्की कौशल को फिल्म 'मनमर्जियां' के लिए फूल भेज चुके हैं। बिग बी की की यह दरियादिली एक्टर्स को काफी पसंद आती है। यहां तक कि कई एक्टर्स बिग बी के इस खास तोहफे का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में साल 2016 में कदम रखा था। करियर की शुरुआत वेब सीरीज लाइफ सही है और इनसाइड एज से की थी। गली ब्वॉय फिल्म की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) फिल्म का बजट 75 करोड़ था जो कि इस फिल्म ने पांचवें दिन ही निकाल लिया था। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो काफी उतार-चढ़ाव भरा था।
'गली ब्वॉय' को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'गली ब्वॉय' को एक्सेल एंटरटेनटेंम ने प्रोड्यूस किया है। रणवीर सिंह की यह फिल्म लगातार तीसरी हिट बनने जा रही है। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुई 'पद्मावत' और 'सिंबा' ने कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्हें सुपरस्टार की लिस्ट में खड़ा कर दिया।
