प्रियंका चोपड़ा हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) का हिस्सा बनीं। ग्रैमी 2020 से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हालांकि भारतीय फैंस प्रियंका के इस लुक से बेहद नाराज दिखाई दिए। इतना ही नहीं उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल खड़े किए गए। अब प्रियंका ने एक पोस्ट डालकर उन सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है।
Grammy में बेहद बोल्ड ड्रेस की वजह से प्रियंका को किया गया था ट्रोल, अब पोस्ट लिखकर की बोलती बंद
प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है- 'मैं सोच रही थी कि इस साल की शुरुआत कितनी रोमांचक रही है और अभी तो सिर्फ जनवरी का महीना ही गुजरा है। जिन लोगों से आप प्यार करते हो उन्हें बेतहाशा प्यार करें। आप जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं वैसी जियें। इस समय दुनिया में सभी परेशानियों के साथ, अपने और अपने आस-पास सभी के लिए दयालु रहें।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका ने आगे लिखा, 'मुझे जो प्यार आप सभी से मिला उसके लिए मैं बहुत ही आभारी हूं और जब मुझे प्यार नहीं मिला उसके लिए भी आभारी रहूंगी। आस-पास के लोगों के प्रति दयालु और विनम्र बनें। यह बहुत जरूरी है। यह जिंदगी एक अनमोल तोहफा है।' अगर देखा जाए तो प्रियंका ने अपने इस पोस्ट से उन सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है जो उनके कपड़ों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।
बता दें शादी के बाद प्रियंका स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं। अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग खत्म की है। वहीं प्रियंका की बातचीत आजकल 'मैट्रिक्स 4' पर चल रही है और यह बातचीत फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है।