गोविंदा और सुनीता बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। अभिनेता की पत्नी अपने मुखर स्वभाव और बेबाक बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं। सार्वजनिक उपस्थितियों में सुनीता अपनी फनी बातों से लोगों को हंसाती भी रहती हैं। अब हाल ही में, सुनीता ने शादी में बेवफाई को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
Govinda: 'ये न कहें कि आपका पार्टनर बहुत शरीफ है...' गोविंदा की पत्नी ने शादी में बेवफाई पर खुलकर की बात
हाल ही में एक साक्षात्कार में सुनीता ने पति गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की है। रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव पर भी उन्होंने दिलचस्प खुलासे किए हैं।
शादी में बेवफाई पर खुलकर बोलीं सुनीता
हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ एक साक्षात्कार में सुनीता ने पति गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की है। रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव पर भी उन्होंने दिलचस्प खुलासे किए हैं। हालांकि, जब सुनीता से रिश्ते में बेवफाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं हाथ जोड़कर हर औरत से कहना चाहूंगी कि कभी भी यह मत कहो कि तुम्हारे साथी की कोई गलती नहीं है या फिर वो निर्दोष है। अगर आपका पार्टनर ऐसा करता है, तो यह बहुत बुरा हो जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: जन्मदिन पर जीशान सिद्दीकी के साथ जामनगर के लिए रवाना हुए भाईजान, विवादों के बीच नहीं कम हुआ स्वैग
सुनीता ने कही यह बात
सुनीता ने आगे कहा, 'अगर आप उस लड़की से अपने पार्टनर का छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं तो भी वह उसे नहीं छोड़ेगी और मामला काफी मुश्किल हो जाएगा। अगर आप दोनों को भी छोड़ देते हैं तो भी वह आपको नहीं छोड़ेगी।' सुनीता ने बताया कि 40 सालों में उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब ऐसा हुआ, तो उन्होंने सब कुछ सह लिया।
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: भाग्यश्री ने अपने पहले हीरो के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, भाईजान को किया बर्थडे विश
सोशल मीडिया पर मिली यह प्रतिक्रिया
सुनीता का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सुनीता आखिर किसकी बात कर रही हैं। क्या वह इन सब से गुजर चुकी हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है सुनीता आपबीती बता रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'सुनीता की बात एकदम सही है।'
सुनीता के साथ सगाई नहीं करना चाहते थे गोविंदा
बता दें कि साल 1990 में , स्टारडस्ट के साथ एक साक्षात्कार में गोविंदा ने बताया था कि वह नीलम से शादी करना चाहते थे, उन्होंने सुनीता के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी, उन्होंने कहा, "मैंने सुनीता से कहा कि वह मुझे छोड़ दे। मैंने उसके साथ अपनी सगाई तोड़ दी। और अगर सुनीता ने मुझे पाँच दिन बाद फोन करके फिर से सगाई के लिए राजी नहीं किया होता, तो आज वह मेरी पत्नी नहीं होती। "