फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana starrer Udta Teer postponed to October 23 Did the film get scared of Drishyam 3

उड़ता तीर: क्या 'दृश्यम 3' से डरे आयुष्मान खुराना? टली फिल्म की रिलीज डेट; मेकर्स ने किया नई तारीख का एलान

Fri, 02 Oct 2026 05:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 02 Oct 2026 05:08 PM IST
सार

Udta Teer Postponed: आज दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है। इसके ठीक एक हफ्ते बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' भी रिलीज हो रही थी। मगर अब मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी है।
 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana starrer Udta Teer postponed to October 23 Did the film get scared of Drishyam 3
उड़ता तीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' अपने ट्रेलर और चल रहे प्रमोशन से काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए इसकी रिलीज डेट बढ़ा दी है। आइए जानते हैं इसकी क्या वजहें हैं?
विज्ञापन

 

Ayushmann Khurrana starrer Udta Teer postponed to October 23 Did the film get scared of Drishyam 3
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी उड़ता तीर?
आपको बता दें कि आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अगले कुछ दिनों तक अच्छा कलेक्शन करेगी। ऐसे में 'उड़ता तीर' के मेकर्स ने समझदारी भरा फैसला लेते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख 9 अक्तूबर से आगे बढ़ा दी है। अब यह फिल्म 23 अक्तूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana starrer Udta Teer postponed to October 23 Did the film get scared of Drishyam 3
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
मेकर्स ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
फिल्म 'दृश्यम 3' के अलावा आज सिनेमाघरों में 'प्रेम कीटाणु' भी रिलीज हुई है। 16 अक्तूबर को यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' रिलीज होने वाली है। वहीं 16 अक्तूबर को राज कुमार राव की 'प्रहार' भी रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने अक्तूबर के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों का आकलन किया। उन्होंने इस भीड़ से बचने के लिए और 'उड़ता तीर' को ज्यादा स्क्रीन देने के लिए यह बड़ा फैसला लिया।

बॉक्स ऑफिस: अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'? छुट्टी का मिल सकता है फायदा, थिएटर्स में भारी भीड़

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana starrer Udta Teer postponed to October 23 Did the film get scared of Drishyam 3
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें दिखाया गया कि एक पाकिस्तानी जासूस भारत में आकर अपनी याददाश्त खो देता है। इसके बाद वह भूल जाता है कि वह पाकिस्तान का जासूस है। वह भारत का देशभक्त बन जाता है और भारत की सेवा करने लगता है। वह 'भारत माता के जय' के नारे लगाता है। वह भारत में पाकिस्तान के खिलाफ काम करने लगता है। इस बीच पाकिस्तानी प्रशासन परेशान होता है।

Ayushmann Khurrana starrer Udta Teer postponed to October 23 Did the film get scared of Drishyam 3
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
  • फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सारा अली खान, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव और राम कपूर भी हैं। 
  • फिल्म अब 23 अक्टूबर के वीकेंड पर रिलीज होगी।
  • उम्मीद है कि सिनेमाघरों में रिलीज से पहले इसका और प्रमोशन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed