Salman Khan: भाग्यश्री ने अपने पहले हीरो के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, भाईजान को किया बर्थडे विश
Salman Khan: सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर अभिनेत्री भाग्यश्री ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता के साथ उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की।
विस्तार
सलमान के साथ तस्वीर की शेयर
अभिनेत्री ने सलमान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक भावपूर्ण संदेश लिखा। उन्होंने उन्हें ना सिर्फ अपना को-स्टार बताया बल्कि लंबे समय के दोस्त के रूप में भी परिभाषित किया। अभिनेत्री ने पोस्ट में सलमान के साथ पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
Salman Khan: जन्मदिन पर जीशान सिद्दीकी के साथ जामनगर के लिए रवाना हुए भाईजान, विवादों के बीच नहीं कम हुआ स्वैग
भाग्यश्री ने कहा-मेरे पहले हीरो
भाग्यश्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “बर्थडे बॉय!! मेरे दोस्त, मेरे पहले हीरो और वो शख्स जिसने लड़कियों को दीवाना बना दिया। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” एक तस्वीर में भाग्यश्री सलमान के साथ खड़ी नजर आ रही हैं और दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में अभिनेत्री सलमान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में उनकी उम्र को मात देने वाले लुक की तारीफ करती नजर आ रही हैं। सलमान और भाग्यश्री दोनों ही नए-नए थे जब उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ में साथ काम किया था।
Salman Khan: आधी रात को फोन न उठाने पर भड़क जाते हैं सलमान खान, अपने गाने से हटवा चुके हैं कैटरीना का नाम
भाग्यश्री ने किया था सलमान की फिल्म से डेब्यू
राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म से भाग्यश्री ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जबकि सलमान ने पहली बार मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि सलमान इससे पहले "बीवी हो तो ऐसी" में सहायक भूमिका में दिखाई दिए थे। सलमान और भाग्यश्री के साथ, ‘मैंने प्यार किया में’ आलोक नाथ, राजीव वर्मा, रीमा लागू, अजीत वचानी और मोहनीश बहल भी हैं।