राइज एंड फॉल: तेज प्रताप को निहारिका और सारा ने डांस से किया इंप्रेस, वायरल हो रहा वीडियो; क्या बोले यूजर्स?
Rise And Fall 2: सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल 2' के नए एपिसोड में खूब ड्रामा देखने को मिल सकता है। नए एपिसोड में निहारिका तिवारी और सारा गुरपाल ने तेज को इंप्रेस करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विस्तार
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में निहारिका और सारा 'अल्टीमेट रूलर' की मंजूरी पाने के लिए परफॉर्मेंस देती हुई दिख रही हैं।
- वहीं, तेज इस अटेंशन का मजा लेते हुए परफॉर्मेंस देख रहे हैं।
- हाल ही में अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में एक 'ऑडिशन' दिखाया गया है, जिसमें कंटेस्टेंट तेज की नजरों में अच्छा बनने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।
- गौतम गुलाटी, सारा और निहारिका को उनके सामने अपनी स्किल्स दिखाने का मौका दिया गया है।
जहां सारा तेज के लिए एक गाना बनाती और गाती हैं, वहीं निहारिका अपनी तेज आवाज से उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश करती हैं। दूसरी ओर गौतम तेज के पर्सनल फिटनेस कोच की भूमिका निभाते हैं और उन्हें वर्कआउट करवाते हैं।
'अल्टीमेट रूलर' को इम्प्रेस करने की इन कोशिशों में ड्रामा भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि गौतम की कैरा अनु के साथ भी बहस होगी, जिससे टावर के अंदर पहले से बढ़ रहा तनाव और बढ़ जाएगा। बाद में तेज योग सेशन के जरिए माहौल को शांत करने की कोशिश करते हैं।
ये नई घटनाएं पहले नॉमिनेशन के बाद हुई हैं, जिसने 'राइज एंड फॉल' हाउस के समीकरणों को बदल दिया है। चूंकि तेज के पास यह तय करने की शक्ति है कि कौन ऊपर जाएगा और कौन नीचे, इसलिए कंटेस्टेंट लगातार उनकी नजरों में अच्छा बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।
Another blockbuster promo from Rise and Fall 😭🔥 They will impress Tej Pratap Yadav for the Rise, and Gautam Gulati is about to become the new Penthouse member 💀 This show is serving nonstop drama! #RiseAndFall #GautamGulati pic.twitter.com/E0AHdP730o
— 𝗙𝗥𝗢𝗭𝗘𝗡 🥶 (@Frozen_pratik) October 2, 2026
इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है और दर्शक तेज के आस-पास हो रहे इस नए ड्रामे का मज़ा ले रहे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, ''राइज एंड फॉल' का एक और जबरदस्त प्रोमो। वे 'राइज' के लिए तेज प्रताप यादव को इम्प्रेस करेंगी और गौतम गुलाटी नए पेंटहाउस मेंबर बनने वाले हैं। यह शो लगातार ड्रामा दे रहा है!'
Teju Bhaiya is giving the MOST content in Rise and Fall Season 2! 😂🔥
— reality khabri (@khabarshow) October 2, 2026
He is making the show more fun and entertaining with his crazy masti. Just look at him having fun in this video! 🤣
Honestly, Teju Bhaiya knows how to keep the audience entertained! 👑#RiseAndFallS2… pic.twitter.com/kRNp6cXvrm
एक और दर्शक ने शो में तेज की मौजूदगी की तारीफ करते हुए लिखा, 'तेजू भैया 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सबसे ज्यादा कंटेंट दे रहे हैं! वह अपनी जबरदस्त मस्ती से शो को और भी मजेदार और एंटरटेनिंग बना रहे हैं।'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते हैं और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है।