फिल्मों से दूर होने के बाद भी बॉलीवुड एक्टर गोविंदा सुर्खियों में रहते हैं। कुछ वक्त पहले जहां वो एक शो में काफी खुलासे करने के चलते सुर्खियों में थे तो वहीं अब वो द कपिल शर्मा शो में नजर आए। इस दौरान गोविंदा ने जमकर मस्ती मजाक किया तो वहीं साथ ही सेट पर ही दोबारा शादी भी कर ली।
बेटी के सामने गोविंदा ने की दोबारा शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
दरअसल हाल ही में गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का एक गाना रिलीज हुआ है। गाने को गजेन्द्र वर्मा ने आवाज दी है और ऑनस्क्रीन टीना के साथ नजर भी आ रहे हैं। ऐसे में गोविंदा अपनी बेटी के गाने का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं।
A post shared by VRAJESH JANI (@vrajeshjani) on
द कपिल शर्मा शो में गजेन्द्र वर्मा, टीना के साथ ही गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता पहुंचे। ऐसे में शो के बीच में गोविंदा ने पत्नी सुनीता की मांग में दोबारा सिंदूर भरकर शादी कर ली। गोविंदा और सुनीता का ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गोविंदा ने न सिर्फ पत्नी सुनीता की मांग भरी बल्कि बाद में उनके साथ रोमांटिक डांस भी किया। शो में सुनीता लाल- गोल्डन रंग के सूट में नजर आईं। जबकि गोविंदा भी लाल रंग के शेड का ही सूट पहने नजर आए। दोनों एक साथ हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।
शो में कपिल ने सुनीता से पूछा कि जब भी आपकी सर(गोविंदा) से लड़ाई होती है तो आप क्या बाजार जाकर इनके कार्ड से शॉपिंग शुरू कर देती हैं, जब तक वो सॉरी नहीं कहते। इस पर सुनीता ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि उनके (गोविंदा) पास एक भी क्रेडिट कार्ड नहीं रहता, सारे कार्ड में खुद अपने पास रखती हूं।
पढ़ें: कोएना मित्रा के एलिमिनेशन से और गोविंदा के खुलासे तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें