फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govind Namdev reaction on relationship rumours with actress Shivangi Verma says it Reel Life love not real

Shivangi Verma: पब्लिसिटी स्टंट या सच्चा प्यार? सामने आई शिवांगी और गोविंदा नामदेव के रिश्ते की हकीकत, जानिए

Thu, 19 Dec 2024 03:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Dec 2024 03:26 PM IST
सार

Shivangi Verma Love Life: अभिनेत्री शिवांगी वर्मा ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक्टर गोविंद नामदेव के साथ एक तस्वीर साझा की। कैप्शन ऐसा लिखा कि दोनों के अफेयर की खबरें चल पड़ीं। इस पर अब गोविंद ने सच्चाई से परदा हटाया है।

विज्ञापन
Govind Namdev reaction on relationship rumours with actress Shivangi Verma says it Reel Life love not real
शिवांगी वर्मा, गोविंद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जगजीत सिंह की मशहूर गजल की कुछ लाइनें हैं 'न उम्र की सीमा हो, न जन्मों का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन'! किसी के लिए दिल धड़कता है तो उम्र, रंग-रूप, जाति-धर्म जैसी चीजें दिखाई देना बंद हो जाती हैं। दो दिन पहले अभिनेत्री शिवांगी वर्मा ने जब अभिनेता गोविंद नामदेव के साथ एक तस्वीर साझा कर क्रिप्टिक सा कैप्शन लिखा तो नेटिजन्स भी यह मान बैठे कि शायद मामला प्यार वाला है। दोनों के प्यार और डेटिंग की खबरें चल पड़ीं। आखिर सोशल मीडिया पर कुछ भी बहुत तेजी से जो वायरल होता है। मामला जब बढ़ता दिखा तो अब गोविंद नामदेव ने सच्चाई बताई है।

विज्ञापन

शिवांगी को किया गया ट्रोल
शिवांग वर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक्टर गोविंद नामदेव के साथ तस्वीर शेयर की है। फोटो में वे गोविंद के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती दिख रही हैं। साथ में कैप्शन लिखा, 'प्यार उम्र के बंधन से परे होता है। इसकी कोई सीमा नहीं'। इसके बाद यूजर्स उनसे सवाल करने लगे। अभिनेत्री को ट्रोल भी किया गया। 

ये खबर भी पढ़ें:
Karan Johar: करण जौहर हुए कौन-सी वेब सीरीज के कायल, तारीफों के बांध दिए पुल, बताया आत्मा को छू लेने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले-रील लाइफ वाला प्यार है जनाब!
मीडिया में जब शिवांगी के साथ अपनी कथित मोहब्बत के किस्से देखकर अब गोविंद नामदेव ने आज गुरुवार को एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने पूरी तस्वीर साफ की है। एक्टर ने लिखा है, 'ये रियल लाइफ लव नहीं है। रील लाइफ लव है जनाब! एक फिल्म है 'गौरीशंकर गोहरगंज वाले', जिसकी शूटिंग हम इंदौर में कर रहे हैं। ये उसी फिल्म का स्टोरी प्लॉट है। उस चरित्र को एक अभिनेत्री से प्यार हो जाता है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GOVVIND NAMDEV (@realgovindnamdev)

विज्ञापन

पत्नी सुधा के प्रति जताया प्यार
पोस्ट में एक्टर गोविंद ने आगे अपनी पत्नी के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने पत्नी सुधा के लिए एक खूबसूरत कविता लिखी है। एक्टर ने लिखा है, 'व्यक्तिगत रूप से मुझे किसी युवा या बुजुर्ग से प्यार हो जाए, ये इस जनम में तो संभव है नहीं'। आगे कविता लिखी है-

मेरी सुधा, मेरी सांस है !
जमाने की हर अदा,
हर लोभ-लालच
स्वर्ग जैसा भी,
बिल्कुल फीका है,
मेरी सुधा के आगे !
लड़ जाऊंगा प्रभु से भी,
गर कुछ किया
इधर-उधर तो,
फिर हो जाए सजा,
कुछ भी...

क्या पब्लिसिटी के लिए अपनाया पैंतरा?
गोविंद नामदेव के इस पोस्ट के बाद स्पष्ट है कि शिवांगी का बीते दिनों किया गया पोस्ट सिर्फ पब्लिसिटी स्टंटभर था। आगामी फिल्म के प्रति दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए उन्होंने ऐसा पोस्ट किया। हालांकि, इसके चक्कर में सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें:
Ankita Lokhande B'day: 'भाई का प्यार...,' अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने दी खास बधाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed