सलमान खान के भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान 48 साल के हो गए हैं। सोहेल का जन्म 20 दिसंबर 1970 को मुंबई में हुआ था। सोहेल आखिरी बार अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री में कैमियो रोल में नजर आए थे हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। निजी जिंदगी की बात करें तो सोहेल ने घरवालों के खिलाफ ऐसा कदम उठाया था जो कम ही लोगों को पता है।
2 of 5
sohail khan
- फोटो : file photo
एक ओर जहां सलमान और अरबाज की निजी जिंदगी के बारे में अक्सर बातें होती हैं तो वहीं सोहेल के बारे में लोग कम ही जानते हैं। साल 1997 में सोहेल ने अपना करियर बतौर डायरेक्टर फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से शुरू की थी। फिल्म में सलमान और अरबाज एक साथ दिखाई दिए थे।
उस दौरान सीमा सचदेव नाम की लड़की दिल्ली से मुंबई फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने आई थी। दोनों की मुलाकात हुई। ये पहली नजर का प्यार था और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। सोहेल और सीमा एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन उनका परिवार इस शादी के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं था।
4 of 5
sohail khan
- फोटो : file photo
जिस दिन सोहेल की पहली फिल्म प्यार किया तो डरना क्या रिलीज हुई थी, उसी दिन दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और सोहेल-सीमा का निकाह भी हुआ। सीमा और सोहेल के दो बेटे निर्वान खान और योहान खान हैं।
5 of 5
sohail khan
- फोटो : file photo
सोहेल ने शादी के बाद सीमा के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस में कदम रखा। सीमा कई टीवी शोज और फिल्मों के लिए फैशन डिजाइनिंग का काम करती हैं। पिछले कुछ समय से बतौर प्रोड्यूसर सोहेल कुछ सफल नहीं रहे। फिल्मों के अलावा सोहेल को खेलों में बेहद दिलचस्पी है, वो अक्सर चैरिटी मैच में खेलते हुए नजर आते हैं।