फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Good Bad Ugly Teaser out ajith in triple role in Adhik Ravichandran Trisha Krishnan film releasing on 10 april

Good Bad Ugly Teaser: 'गुड बैड अग्ली' का दमदार टीजर जारी, कई किरदार में एक्शन करते दिखे अजित कुमार

Fri, 28 Feb 2025 08:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 28 Feb 2025 08:10 PM IST
सार

अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बैड अग्ली' का टीजर 28 फरवरी को जारी किया गया। आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता कई किरदार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Good Bad Ugly Teaser out ajith in triple role in Adhik Ravichandran Trisha Krishnan film releasing on 10 april
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अजित इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं।फैंस को फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया। आज आखिरकार फिल्म के निर्माताओं ने 'गुड बैड अग्ली' का टीजर जारी कर दिया है। वहीं, टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म का प्रचार भी शुरू हो चुका है। टीजर में अजित का दमदार लुक देखने को मिला।

विज्ञापन

फिल्म का टीजर
आज 28 मार्च को रिलीज हुए 'गुड बैड अग्ली' के टीजर में अभिनेता अजित कुमार के कई अवतार देखने को मिले हैं। हालांकि, मुख्य तौर पर फिल्म में उनके तीन किरदार नजर आएंगे, लेकिन टीजर में वे कई अवतार में नजर आए। अपने सभी लुक में अजित दमदार एक्शन सीन्स करते दिखे। अजीत को कई गेटअप में दिखाया गया है और वह अपने स्वैग, स्टाइल और शानदार डायलॉग डिलीवरी के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर भी खरे उतर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की रिलीज डेट
टीजर में अजित कहते हैं कि दुनिया कुछ स्थितियों में अच्छे लोगों को भी बुरा बना सकती है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया था। दरअसल, यह फिल्म को पहले पोंगल 2025 के मौके पर रिलीज किया जाना था, क्योंकि अजित की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' की रिलीज को रास्ता दिया गया था, लेकिन अंतिम समय में 'विदामुयार्ची' की रिलीज को भी आगे खिसका दिया गया था। ऐसे रिलीज हो चुकी है। वहीं, फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

अजित का लुक
अजित फिल्म में तीन अलग-अलग लुक में होंगे। अजित के तीन किरदार फिल्म के नाम 'गुड बैड अग्ली' को दिखाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित एक नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं। वहीं उनके एक किरदार काले बाल वाले युवा का है। कुछ हिस्सों में वे पोनीटेल के साथ नजर आएंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया गया है। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम ने किया गया और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया गया है। फिल्म का निर्माण नवीन ने मैत्री मूवी के बैनर तले किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed