कल्कि केकलां इन दिनों अपनी फिल्म 'गोल्डफिश' को लेकर चर्चा में हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कल्कि ने वर्ष 2011 में फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप संग शादी रचाई थी। मगर, 2015 में इनकी राहें जुदा हो गईं और तलाक हो गया। तलाक के बाद कल्कि बिखर गई थीं। उन्हें खुद को संभालने के लिए थेरेपी का सहारा पेना पड़ा था। अनुराग से तलाक के बाद कल्कि ने खुद को कैसे संभाला हाल ही में वह इस पर बात करती नजर आईं।
Kalki Koechlin: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद कल्कि के लिए मुश्किल था खुद को संभालना, लेनी पड़ी थी थैरेपी
अनुराग के साथ अलगाव पर बात करते हुए कल्कि ने कहा कि उन्हें इससे उबरने में काफी वक्त लगा। एक्ट्रेस ने यह खुलासा भी किया कि तलाक के बाद शुरुआती कुछ वर्षों तक उनके और अनुराग के बीच उस तरह की दोस्ती भी नहीं थी, जैसी कि आज है। कल्कि के मुताबिक उन्हें उस वक्त सेपरेट रहने की जरूरत थी, क्योंकि उस वक्त उन्हें अनुराग के रिलेशनशिप और चीजों के बारे में जानकर और दुख होता।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कल्कि ने खुलासा किया कि उन्होंने और अनुराग ने वह समय लिया। इतना ही नहीं कल्कि ने कहा कि उन्हें तमाम थेरेपी भी लेनी पड़ी थीं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अब तलाक को सात-आठ साल हो चुके हैं। आज वह और अनुराग अच्छे दोस्त बन चुके हैं और दोनों के बीच अच्छी बनती है।
Omg 2: 'खूब कैंचियां चली हैं...भावनाएं आहत न हो इसलिए मेरे डायलॉग्स काट दिए', गोविंद नामदेव ने किया खुलासा
बता दें कि कल्कि ने 2009 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव-डी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें अभय देओल भी लीड रोल में थे। इसके अलावा कल्कि ने अनुराग संग 2010 में आई 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' और 'सेक्रेड गेम्स सीजन 2' में भी काम किया।
Pawan Kalyan: एक्टिंग के साथ राजनीति की भी समझ रखते हैं पवन कल्याण, जानें उनका अभिनेता से राजनेता तक का सफर
फिलहाल कल्कि केकलां अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के एक बेटी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कल्कि आखिरी बार जोया अख्तर और रीमा कागती की 'मेड इन हैवन 2' में नजर आई थीं। अनुराग कश्यप भी इस सीरीज में स्पेशल अपीयरेंस में थे। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज 'गोल्डफिश' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें दीप्ति नवल भी अहम रोल में हैं।
Kiccha Sudeep: 'मक्खी' से सिनेमा पर छाए सुदीप, इस वजह से नाम के आगे 'किच्चा' लगाते हैं अभिनेता