Aamir Khan: काम के प्रति बेहद जागरूक रहते हैं आमिर खान, 'तारे जमीन पर' में नजर आईं गिरिजा ओक ने किया खुलासा
गिरिजा ओक हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने बताया कि आमिर और शाहरुख स्वभाव से अलग-अलग लोग हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनके काम के प्रति उनका जुनून लगभग एक जैसा है।
Indian 2 Teaser: एक बार फिर भ्रष्टाचार मिटाने आ रहे हैं कमल हासन, 'इंडियन 2' का शानदार इंट्रो वीडियो हुआ जारी
गिरिजा ओक ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' की शूटिंग को याद करते हुए कहा, 'आमिर एक अति जागरूक व्यक्ति हैं। वह थोड़े समय के लिए फिल्म का निर्देशन भी कर रहे थे, लेकिन मेरे हिस्से का सारा निर्देशन उनके द्वारा किया गया था। तो, एक क्रम था जहां हम बीज बोते समय बातें कर रहे थे। ऐसा करते समय दरांती का कोना उनके हाथ में घुस गया और बहुत खून बहने लगा। आमिर को अपनी चोट की कोई परवाह नहीं थी, जबकि सेट पर मौजूद अन्य लोग उनके हाथ से खून बहता देख घबरा गए।'
करीना-दीपिका की अदाएं देख दिल हार बैठे फैंस
अभिनेत्री ने आगे बताया, 'किसी ने उनका हाथ पकड़ लिया था और ड्रेसिंग कर रहा था। मगर आमिर अगला सीन तय करने में व्यस्त थे। वह उस कट से परेशान नहीं थे, लेकिन बाकी सभी लोग काफी डरे हुए थे, जब हाथ की ड्रेसिंग की जा रही थी, तब आमिर अगले सीन को मैनेज करने में तल्लीन थे, जो उन्हें शूट करना था। ड्रेसिंग हो जाने के बाद उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए कहा। मैं आश्चर्यचकित थी कि बुरी तरह चोट लगने के बावजूद वह जागरूकता के सातवें स्तर पर कैसे थे।'
KWK 8: 'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में दिखी सभी गेस्ट्स की झलक, अनन्या-आदित्य के रिश्ते पर भी लग गई मुहर
फिल्म 'तारे जनीम पर' में दर्शील सफारी, तनय छेड़ा, विपिन शर्मा और टिस्का चोपड़ा भी नजर आई थीं। आमिर खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिली थी। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान अब 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे।
PI Meena Review: ‘टूथ परी’ के बाद तान्या की एक और कोलकाता यात्रा, प्राइवेट जासूस की इस कहानी में कोई दम नहीं