अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने वर्ष 2017 में अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद अभिनेता का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी से जुड़ा। दोनों को कई अवसर पर साथ में देखा जा चुका है। हालांकि, अरबाज ने कभी जॉर्जिया संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। वहीं, बीते दिन इनके ब्रेकअप की खबर ने सबको हैरान कर दिया। हर कोई वायरल खबर का सच जानना चाहता था। हालांकि, अब खुद जॉर्जिया ने अरबाज संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है, और ताजा बयान से फैंस को तगड़ा झटका देती नजर आई हैं।
2 of 5
अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू में जॉर्जिया एंड्रियानी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस बारे में बात करते हुए अरबाज से अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हम दोस्त थे, हम सबसे अच्छे दोस्त की तरह थे। मेरे मन में उनके लिए हमेशा भावनाएं रहेंगी।' जॉर्जिया ने आगे कहा, 'मलाइका के साथ उनका जो रिश्ता था, वह वास्तव में उनके साथ मेरे रिश्ते के आड़े नहीं आया। अब मुझे किसी की प्रेमिका कहा जा सकता है, जो मुझे निश्चित रूप से यह बहुत अपमानजनक लगता है। हम दोनों जानते थे कि यह हमेशा के लिए नहीं रहेगा। यह बहुत अलग था।'
3 of 5
अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज के साथ अपने वर्तमान समीकरण के बारे में बात करते हुए जॉर्जिया एंड्रियानी ने कहा, 'इस समय, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं, उस समय भी जब हम दोस्त से बढ़कर थे। हम हमेशा बहुत करीब रहे हैं, साथ में खूब मस्ती की है। उन्होंने यह भी कहा, 'कभी-कभी लंबे रिश्ते से, यहां तक कि छोटे रिश्ते से भी वापसी करना मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि जो कुछ भी उनके साथ मेरे रिश्ते को बहुत खास बनाता था वह था मौज-मस्ती।'
Shalini Pandey: शालिनी ने कबीर सिंह पर की बात, बताया- अर्जुन रेड्डी से कैसे अलग था कियारा आडवाणी का किरदार
4 of 5
जॉर्जिया एंड्रियानी
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'उस व्यक्ति के साथ लंबे समय तक खूब मौज-मस्ती करना और फिर वापस लौटना निश्चित रूप से बेहद कठिन है।' इससे पहले, जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने प्रेमी अरबाज खान के साथ अपनी शादी की योजना पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा, 'लेकिन ईमानदारी से कहूं तो शादी या विवाह की बात करें तो यह कुछ ऐसा है जिस पर हम वास्तव में गौर नहीं कर रहे हैं।'
Friday Box Office Collection: एनिमल की छप्परफाड़ शुरुआत, सैम बहादुर के आते ही थम गई टाइगर 3 की दहाड़
5 of 5
जॉर्जिया एंड्रियानी
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्जिया एंड्रियानी ने जोड़ा था, 'लॉकडाउन ने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है। वास्तव में, इसने लोगों को या तो करीब आने या दूर जाने पर मजबूर कर दिया है।' वहीं, जॉर्जिया ने मलाइका के बारे में बात करते हुए कहा कि वह वास्तव में उन्हें पसंद करती हैं, और उनकी यात्रा की बहुत सराहना करती हैं। जानकारी हो कि जॉर्जिया और अरबाज की उम्र में 20 वर्ष का अंतर है, जिसे लेकर अभिनेता को कई दफा ट्रोल भी किया जा चुका है।
Salaar: आदिपुरुष के बाद सालार का भी उड़ रहा मजाक, सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रेलर के डायलॉग को बताया 'क्रिंज'