'घूमर' 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैयामी खेर एक क्रिकेटर की भूमिका में हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन उनके कोच के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में सैयामी ने इंडिया टुडे से एक बातचीत में फिल्म को मिल रही प्रशंसा पर पर खुलकर बात की। इसके दौरान उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें अमिताभ बच्चन से एक पत्र मिला था।
Actor Pawan Died: तमिल एक्टर पवन का हार्ट अटैक से निधन, महज 25 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा
2 of 5
घूमर फर्स्ट लुक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैयामी ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने 'घूमर' देखने के बाद उन्हें एक पत्र दिया था। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत से लोगों से प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन कल शाम को मैं रो रही थी, क्योंकि मुझे अमिताभ बच्चन जी का वह पत्र मिला जिसका सभी को इंतजार रहता है। इसलिए यह मेरे लिए सबसे बड़ा अप्रूवल है। इसे मैं सर्वोच्च प्रशंसा के रूप में देखती हूं।''
3 of 5
'घूमर' में अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'घूमर' को कई क्रिकेटरों समेत कई सेलेब्स और दर्शकों का प्यार मिला है। इसके बारे में बात करते हुए सैयामी ने बताया, “यह जबरदस्त लगता है। हम डेढ़ साल से किसी फिल्म के इतने करीब रहते हैं और फिर जब यह जनता के सामने आती है और आप फिल्म के लिए लोगों का वह प्यार देखते हैं जिसके लिए आपने यह बनाई है।''
4 of 5
'घूमर' ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे बताया कि हर्षा भोगले, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह फिल्म देखकर भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि कई क्रिकेटरों, मिस्टर बच्चन और बहुत सारे फिल्म मेकर्स ने घूमर देखी है। बेशक, दर्शक सबसे महत्वपूर्ण हैं। हम सिनेमाघरों में कुछ स्क्रीनिंग देखने गए और हमने लोगों को फिल्म की तारीफ में लोगों को चिल्लाते हुए देखा। यही वह सब है जिसके लिए हम काम करते हैं। मैं सभी के प्रति बहुत आभारी हूं।
5 of 5
'घूमर' ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'घूमर' एक क्रिकेटर की कहानी है जो एक दुर्घटना में अपना हाथ खो देती है. इसके बाद वह फिर प्रशिक्षण लेती है और भारतीय टीम में वापस आने का प्रयास करती है। फिल्म में सैयामी खेर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई है, जबकि अभिषेक बच्चन उनके कोच के किरदार में हैं। फिल्म में अंगद बेदी और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।
Don 3: 'डॉन 3' से कटा कियारा आडवाणी का पत्ता? रणवीर सिंह संग रोमांस फरमाएगी यह हसीना