गीता बसरा ने बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन शादी के बाद वो लाइम लाइट से दूर हो गईं । गीता ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की है और अब उनकी एक बेटी भी है । गीता 13 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं । गीता का जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गीता वहीं पली बढ़ीं और फिर भारत आ गईं ।
2 of 5
हरभजन सिंह और गीता बसरा
- फोटो : ट्विटर
गीता बसरा इस बार अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी । इस मौके पर जानते हैं गीता बसरा से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें । गीता बसरा ने लंदन में 4-5 साल तक थिएटर किया और उसके बाद मुंबई के किशोर नमित एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। एक्टिंग सीखने के बाद उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला।
गीता बसरा बॉलीवुड में आने से पहले एक बेहतरीन मॉडल रह चुकी हैं। फिल्मों में एंट्री उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘दिल दिया है’ से की। गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट किया।
4 of 5
geeta basra
- फोटो : insatgram
शादी के बाद भी गीता फिल्म इंड्स्ट्री में सक्रिय रहीं और अभी तक 'द ट्रेन', 'जिला गाजियाबाद', 'सेकेंड हैंड बैट्समैन' जैसी फिल्में कर चुकी हैं। 'सेकेंड हैंड बैट्समैन' फिल्म में उनके पति हरभजन सिंह ने कैमियो का रोल भी किया था। वहीं फिल्म ‘द ट्रेन’ में इमरान हाशमी के साथ गीता ने जमकर किसिंग सीन और बोल्ड पोज दिए, इसके बावजूद उनका करियर सही ट्रैक पर नहीं चल पाया।
5 of 5
geeta basra
- फोटो : insatgram
गीता और हरभजन की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। गीता सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वह आए दिन अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद गीता अपने पति हरभजन सिंह से कभी अपनी किसी भी फिल्म के बारे में बात नहीं करतीं।
'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर चंदू का फूटा दर्द, अर्चना पूरन सिंह से की कपिल शर्मा की शिकायत