बिग बॉस का हर सीजन करीब 3 महीने तक चलता है लेकिन इस बार ये शो 5 हफ्ताें के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके चलते दर्शकों को घर में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। हाल ही में शो में कैप्टंसी टास्क हुआ । घर के अंदर हुए हर टास्क में कंटेस्टेंट के बीच जमकर झगड़ा होता है । इस टास्क में भी झगड़ा होना लाजमी था।
रिटायर आईपीएस अफसर हैं आसिम के पिता, सिद्धार्थ ने उन्हें बोले अपशब्द तो आया गौहर खान का रिएक्शन
सबसे पहले सिद्धार्थ और आसिम आपस में भिड़ गए । दोनों के बीच तूतू-मैंमैं हुई। इसमें सिद्धार्थ, आसिम की फैमिली को भी बीच में ले आए और उनके पिता को अपशब्द बोले । वहीं आसिम ने इस परिस्थिति को अच्छे से हैंडल किया। आसिम ने कहा कि सिद्धार्थ आप बार-बार बाप पर क्यों जाते हैं । आपको जो कहना है मुझसे कहिए ।
A post shared by BIGG BOSS 13 (@__royalsalmankhan__) on
सिद्धार्थ और आसिम के इस झगड़े को लेकर बिग बॉस सीजन 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है । गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में गौहर ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि आसिम के पिता घर के अंदर जाएं । मैं देखना चाहती हूं कि आसिम के पिता से मिलकर सिद्धार्थ क्या करते हैं ।'
बता दें कि आसिम के पिता के एक आईपीएस ऑफिसर रहे हैं और उन्होंने देश की सेवा की है । ऐसे में गौहर का कहना है कि सिद्धार्थ को हर किसी की इज्जत करनी चाहिए । गौहर ने कहा, 'आसिम के पिता को घर के अंदर भेजकर मेरी तमन्ना पूरी कर दीजिए । जब आपका फैमिली राउंड होगा तो आप आसिम के पिता को जरूर घर के अंदर भेजिएगा ।'
गौहर ने ये सारी बातें अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहीं । वो आगे कहती हैं, 'मतलब लड़ो । आप लोग सब लड़ो । लड़-लड़ के मर जाओ । एक-दूसरे को गालियां तो वो निकाल ही रहे हैं । यार किसी के बाप पे जाने की क्या जरूरत है । हर लड़ाई में हर बार आपको बाप के अलावा कुछ याद नहीं आता है ।'