फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों के समर्थन में उतरीं गौहर खान, पूछा- 'उनकी जिंदगी मायने नहीं रखती क्या'

Fri, 05 Feb 2021 04:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 05 Feb 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Gauhar khan slams silence of Indian celebrities on Farmers protest
गौहर खान - फोटो : amar ujala mumbai

किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड दो गुटों में बंट चुका है। एक तबका किसानों के समर्थन में सामने आ रहा है। तो वहीं दूसरा तबका सरकार का पक्ष रख रहा है। ऐसे में ये सितारे एक दूसरे पर भी मुखर होते जा रहे हैं। हॉलीवुड सितारों के किसान आंदोलन में दखल देने के बाद अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने ट्वीट कर इसे किसान आंदोलन का दुष्प्रचार बताया। तो वहीं अब गौहर खान ने इन सितारों को खूब खरी- खोटी सुनाई है।

Gauhar khan slams silence of Indian celebrities on Farmers protest
गौहर खान - फोटो : instagram

गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई मुद्दों को लेकर अपनी बेबाकी से बात रखती हैं। जहां किसान आंदोलन को लेकर सभी सितारे अपना- अपना पक्ष रख रहे हैं। ऐसे में गौहर खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी और बॉलीवुड सितारों पर तंज कसा।

Gauhar khan slams silence of Indian celebrities on Farmers protest
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

गौहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने उन बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा है जिन्होंने सरकार के समर्थन में ट्वीट किया। अपने ट्वीट में गौहर ने लिखा, '#BlackLivesMatter वो भारत का मुद्दा नहीं था, लेकिन हर भारतीय कलाकार ने उसके समर्थन में ट्वीट किया। क्योंकि जाहिर है कि सभी की जिंदगी मायने रखती है। लेकिन भारतीय किसान? उनकी जिंदगी मायने नहीं रखती क्या...'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar khan slams silence of Indian celebrities on Farmers protest
गौहर खान - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

गौहर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कई लोग कमेंट्स कर अपनी- अपनी राय दे रहे हैं। बता दें कि गौहर से पहले अभिनेता सोनू सूद, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, स्वरा भास्कर जैसे सेलेब्स ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Gauhar khan slams silence of Indian celebrities on Farmers protest
रिहाना के ट्वीट के बाद स्वीडन की पर्यावरण - फोटो : रिहाना के ट्वीट के बाद स्वीडन की पर्यावरण

बता दें कि किसान आंदोलन पर हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना, मिया खलीफा सहित कई हॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट किया था। जिसके बाद अक्षय कुमार, लता मंगेशकर, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, कंगना रणौत सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने देश की एकता को बनाए रखने और भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वालों से बचकर रहने की अपील फैंस से की थी।

पढ़ें: Farmers Protest: सोनू सूद ने कसा बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज! बोले- 'नींद कैसे आएगी?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed