फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान पठान ने बॉलीवुड हस्तियों को याद दिलाई जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या, स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर दिया ये जवाब

Fri, 05 Feb 2021 04:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 05 Feb 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan reminds Bollywood of George Floyd, Swara Bhasker reacts
इरफान पठान, स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

किसानों के प्रदर्शन का मुद्दा इस समय चर्चा में बना हुआ है। हॉलीवुड की मशहूर गायिका रिहाना के ट्वीट ने देश में खलबली मचा दी जिसके बाद से बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कई सितारों ने इन विदेशी हस्तियों के ट्वीट को प्रोपेगैंडा बताया है और उनका कहना है कि किसान आंदोलन देश का आंतरिक मामला है। अब इस बात को लेकर इरफान पठान ने अमेरिका में हुई जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का जिक्र किया है।

Irfan Pathan reminds Bollywood of George Floyd, Swara Bhasker reacts
इरफान पठान - फोटो : अमर उजाला, फाइल

इरफान पठान का कहना है कि जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस द्वारा हत्या की गई थी तो अमेरिका में इसका काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था। उस वक्त हमारे देश ने भी दुख व्यक्त किया था। कई सेलेब्स ने इस मामले पर अपने विचार भी व्यक्त किए थे। अब इरफान के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Irfan Pathan reminds Bollywood of George Floyd, Swara Bhasker reacts
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

इरफान पठान ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'जब अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड को एक पुलिसकर्मी द्वारा बेहरहमी से मारा गया था तो हमारे देश ने भी दुख व्यक्त किया था'। अब जॉर्ज फ्लॉयड को लेकर किया गया इरफान पठान का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और यूजर इस पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। इसके बाद स्वरा ने इरफान पठान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि,'100 फीसदी....।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Irfan Pathan reminds Bollywood of George Floyd, Swara Bhasker reacts
अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PTI

जॉर्ज फ्लॉयड केस की बात करें तो वो ह्यूस्ट के रहने वाले थे। उनकी उम्र 46 साल थी। मई के महीने में एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने बेरहमी से जॉर्ज फ्लॉयड का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर अमेरिका में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। इतना ही नहीं अमेरिका में भी एक बड़ा आंदोलन देखने को मिला था जिसके चलते पूरे विश्व में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' हैशटैग के साथ 
ट्वीट भी किए गए थे। ऐसे में हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ब्लैक लाइव्स मैटर के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी।

विज्ञापन
Irfan Pathan reminds Bollywood of George Floyd, Swara Bhasker reacts
किसान आंदोलन - फोटो : Instagram

वहीं भारत में हो रहे किसान आंदोलन की बात करें तो इस वक्त पूरा बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। अक्षय कुमार, अनुपम खेर, फिल्ममेकर करण जौहर, एकता कपूर, सिंगर लता मंगेशकर और एक्ट्रेस कंगना रणौत समेत कई स्टार्स ने विदेशी हस्तियों की ओर से बयान दिए जाने का विरोध करते हुए इसे एक प्रोपेगैंडा बताया। तो वहीं दूसरी तरफ विदेशी सेलेब्स के ट्वीट्स को बॉलीवुड के कई सितारों का समर्थन भी मिल रहा है जिसमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे किसानों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed