काजल अग्रवाल और नेहा कक्कड़ की शादी के बाद ग्लैमर जगत की एक और अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मशहूर मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान ने अपनी सगाई का एलान किया। वह जल्द ही संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार के साथ निकाह करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, गौहर और जैद दिसंबर में एक दूसरे के हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं। गौहर की बात करें तो काफी मुखर मानी जाती हैं। ट्विटर पर वे हर मुद्दे पर बेबाक तरीके से राय रखती हैं। हालांकि उनका नाम कई बार विवादों से भी जुड़ा। तो चलिए इसी कड़ी में गौहर के उन विवादों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
गौहर खान
- फोटो : instagram/gauhar_kkhan
फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा ले चुकीं गौहर खान बड़े फैशन डिजाइनर के लिए रैंप वॉक चुकी हैं। मॉडलिंग के दिनों में उनके साथ हादसा भी हुआ। एक फैशन शो के दौरान वे वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुईं। उनकी ड्रेस पीछे से फट गई थी फिर गौहर ने खुद को संभालते हुए ड्रेस हाथ से पकड़कर वॉक को पूरा किया।
3 of 6
गौहर खान, कुशाल टंडन
- फोटो : Bigg Boss
गौहर की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया। शो में गौहर और कुशाल टंडन के बीच नजदीकियां बढ़ीं। घर से निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहे। बिग बॉस में रहते हुए गौहर और कुशाल की लव स्टोरी ने शो को टीआरपी भी खूब दिलाई। शो से बाहर आने के कुछ ही महीनों बाद लव बर्ड्स गौहर और कुशाल अलग हो गए। तब लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए कि क्या यह सब केवल शो जीतने की प्लानिंग थी।
4 of 6
गौहर खान
- फोटो : instagram/gauhar_kkhan
रियलिटी शो 'रॉ स्टार' के फिनाले को गौहर होस्ट कर रही थीं तभी अचानक किसी लड़के ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। गौहर ने सेट पर ही रोना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़के ने थप्पड़ मारने की वजह बताते हुए कहा था कि गौहर मुस्लिम हैं उन्हें इतने छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए इसलिए उसने गौहर को थप्पड़ मारा।
5 of 6
गौहर खान
- फोटो : instagram/gauhar_kkhan
2011 में गौहर खान अपनी लिप सर्जरी को लेकर चर्चा में रहीं। उनकी लिप सर्जरी बेहद खराब रही। यही नहीं इसके चलते उन्होंने कई शूट्स भी रद्द कर दिए। गौहर उस दौरान टीवी शो 'खान सिस्टर्स' कर रही थीं। इसमें उन्होंने अपनी बहन निगार के साथ हिस्सा लिया था।