टीवी अभिनेत्री श्रुति शर्मा फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें फिल्म 'पगलेट' में सान्या मल्होत्रा की बचपन की दोस्त का किरदार निभाने का मौका मिला है। हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू करने को लेकर वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। श्रुति को टीवी सीरियल 'गठबंधन' में उनके निभाए धनक पारेख के किरादर के लिए घर-घर में शोहरत हासिल हुई थी। इससे पहले वह 'इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार्स' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
2 of 4
श्रुति शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म में अपने किरदार को कन्फर्म करते हुए श्रुति ने कहा, 'यह लखनऊ पर आधारित कहानी है जो रिलेशनशिप्स के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक महिला प्रधान फिल्म है जिसमें काफी अच्छे कलाकार हैं। हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करने के लिए मैं इससे अच्छे मौके की उम्मीद नहीं कर सकती थी।' श्रुति ने टीवी के साथ ही तेलुगू फिल्म में भी काम किया है। फिल्म 'एजेंट साई श्रीवासा अत्रेया' में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। वहीं बीते दिनों श्रुति को 'नागिन 4' में एक महत्वपूर्ण किरदार ऑफर हुआ था लेकिन श्रुति ने उसे करने से इनकार कर दिया।
3 of 4
पगलेट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और गुनीत मोंगा मिलकर कर रही हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान उमेश बिस्ट के हाथों में है। यह फिल्म एक हल्की-फुल्की मनोरंजक कहानी है जिसका दिल बिलकुल सही दिशा में हैं। इस बारे में बीते दिनों गुनीत ने कहा, 'जब लड़की को अक्ल आती है तो लोग उन्हें 'पगलेट' कहते हैं और यही स्टेटमेंट इस फिल्म को परिभाषित करता है। 'पगलेट' की पहले शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है।
4 of 4
ekta kapoor
- फोटो : instagram
वहीं एकता कपूर ने कहा, 'गुनीत आज के भारतीय सिनेमा से जुड़ी हुई सबसे महत्वपूर्ण आवाज में से एक हैं। जब मैंने इस फिल्म का विषय पहली बार सुना था तभी मुझे समझ आ गया था यह फिल्म हमें साथ मिलकर बनानी है।'