सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा ट्रोल होने वालीं अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट के मोबाइल मैसेजेस इन दिनों लोगों की रातें रोशन कर रहे हैं। जब मुंबई की बत्तियां बुझनी शुरू होती हैं तो आलिया का मोबाइल जागता है। लास्ट सीन भी उनका पूरी रात बदलता रहता है। हां, ये अलग बात है कि इन दिनों उनका कोई मैसेज दिन के समय बिरले ही किसी के पास आता है। क्या है ये पूरा माजरा? आओ इसका पता लगाएं...
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग इस महीने की शुरुआत से ही शुरू कर दी है और अब वह इसकी पूरी शूटिंग खत्म करने के लिए धुआंधार मेहनत कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि आलिया बिना थके बिना रुके लगातार अपनी इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके बीच में वह न तो रविवार देख रही हैं और न ही सोमवार। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली भी नहीं चाहते कि अब इस फिल्म को पूरा होने में किसी भी तरह की देर हो।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया इस फिल्म में गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं जो मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा में एक कोठे की संचालक है। इस किरदार के लिए आलिया ने बहुत मेहनत की है और इस समय जिन दृश्यों को वह पूरा कर रही हैं, उनकी शूटिंग सिर्फ रात में ही हो रही है। संजय का मानना है कि देश में कोरोना वायरस की वजह से फैली अव्यवस्था के बाद हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग का काफी वक्त पहले ही बर्बाद हो चुका है। दिन प्रतिदिन खर्चे दोगुने होते जा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाए, उतना ही बेहतर है।
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया भी अपने काम में इतनी पेशेवर हैं कि वह भी संजय की परेशानी को समझते हुए किसी छुट्टी की बात नहीं कर रही हैं। वह भी हर रात शूटिंग कर रही हैं और दिन में ले रही हैं अपने हिस्से की नींद। अब जब वह रात रात भर जागती हैं, तो उनके मैसेजेस भी इसी दौरान लोगों को मिलते हैं। लॉकडाउन शुरू होने के बाद संजय को इस बात का डर था कि कहीं उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बनाया गया कमाठीपुरा जैसा सेट मानसून की बारिश में बर्बाद न हो जाए इसलिए उन्होंने पूरे सेट को बरसाती से ढकवा दिया था।
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी
- फोटो : instagram/ayan_mukerji
जैसे ही संजय को शूटिंग का माहौल दिखाई दिया, वैसे ही उन्होंने तुरंत अपना काम वापस शुरू कर दिया। जहां तक अंदाजा है, आलिया अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग को इसी महीने के अंत तक खत्म कर देंगी। इसके बाद अगले महीने से वह एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग भी हैदराबाद में शुरू करेंगी। इधर, आलिया की अयान मुखर्जी के निर्देशन में चल रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी उनका कुछ दिनों का काम बाकी है।