आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर कल यानी 24 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। मालूम हो कि इस 24 फरवरी को ही संजय लीला भंसाली का जन्मदिन होता है। ऐसे में टीजर के लिए इस दिन को चुना गया है। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं। आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी और लेखक हुसैन जैदी की किताब पर आधारित है। जिसका शीर्षक है 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई'। इस किताब में गंगूबाई का भी जिक्र है।
बीते दिनों मुंबई की चर्चित कोठेवाली गंगूबाई काठियावाड़ी के गोद लिए हुए बेटे की तरफ से फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ दायर मुकदमा मुंबई की एक अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत से गुजारिश की गई थी कि वह इन लोगों को कथित रूप से गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित फिल्म को बनाने या रिलीज करने पर रोक लगाए।
2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र बाबूजी शाह ने यहां की सिविल अदालत में मुकदमा दायर किया था। दावे में कहा गया था कि हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स’ के एक अध्याय पर बन रही इस फिल्म में तमाम बातें ऐसी कही जाने की चर्चा है जिनसे गंगूबाई काठियावाड़ी की प्रतिष्ठा को खतरा है।
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अदालत से इस मामले में दखल देने और संबंधित लोगों को ऐसी किसी कहानी पर फिल्म बनाने, उसे रिलीज करने या प्रदर्शित करने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई की एक चर्चित कोठेवाली थी और वह देश की ऐसी पहली कोठेवाली थीं जिनके कोठे की शाखाएं देश के तमाम दूसरे बड़े शहरों में भी खुली हुई थीं। अंडरवर्ल्ड से सीधा मुकाबला करने वाली इस कोठेवाली की धमक सीधे दिल्ली दरबार तक भी हो चुकी है।
4 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस किरदार पर फिल्म निर्माता व निर्देशक संजय लीला भंसाली अरसे से फिल्म बना रहे हैं। फिल्म का शीर्षक रोल आलिया भट्ट के करियर का सबसे अहम किरदार माना जा रहा है।फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ संजय लीला भंसाली ने तब आननफानन में शुरू कर दी थी, जब उनकी निर्माणाधीन फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में काम करने से सलमान खान ने मना कर दिया था। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ ही काम करने वाले थे।
5 of 5
संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
भंसाली को हिंदी सिनेमा में नायिकाओं को उनकी पूरी दमक के साथ पेश करने के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मों ‘हम दिल दे चुके सनम’ से ऐश्वर्या राय और ‘गोलियां की रास लीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ से दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बनने में कामयाब रहीं।