संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी अभिनेत्री आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए फैंस का इंतजार लंबा होने वाला है। दरअसल, फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने गंगूबाई काठियावाड़ी को थिएटर रिलीज के लिए रखा है। बीते दिनों खबरें थीं कि गंगूबाई काठियावाड़ी भी अन्य फिल्मों की तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। लेकिन अब फिल्म के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि संजय लीला भंसाली और अन्य मेकर्स का इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का बिल्कुल भी मूड नहीं है। गंगूबाई काठियावाड़ी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज करने से साफ मना कर दिया है। वह इस फिल्म को बड़े पर्दे पर ही रिलीज करना चाहते हैं।
गंगूबाई काठियावाड़ी: ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म, अटकलों पर आया मेकर्स का बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, अभी तक संजय लीला भंसाली की ओर से गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म काफी लंबे समय से चर्चा में है और अब इस फिल्म का सारा काम पूरा हो चुका है। टीम ने मुंबई की फिल्म सिटी (गोरेगांव) में बची हुई सारी शूटिंग पूरी कर ली।
अब आलिया भट्ट ने शूट खत्म होने के बाद एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया। आलिया ने लिखा, 'हमने गंगूबाई की शूटिंग आठ दिसंबर 2019 को शुरू की थी और 2 साल बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। ये फिल्म दो लॉकडाउन और दो तूफान से होकर गुजरी है। इस शूट के दौरान निर्देशक और स्टार कास्ट को कोरोना भी हो गया, लेकिन अब सारी मुश्किलों को पार कर फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई।
आगे आलिया ने लिखा, 'इन सबके बीच मैंने इस फिल्म से जीवन बदल देने वाला अनुभव पाया है। सर द्वारा निर्देशित होने का सपना मैंने अपने जीवन में देखा था, लेकिन इस दो साल के अनुभव में मैं जिस यात्रा पर थी मुझे नहीं लगता कि इसके लिए कुछ भी तैयार किया जा सकता था। आज मैं एक अलग इंसान बनकर इस सेट से बाहर आईं हूं। आपको बहुत सारा प्यार। आपके जैसा कोई भी नहीं है'। बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया।
बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवाद का सामना कर चुकी है। बता दें कि मानहानि के मामले में मुंबई की कोर्ट ने भंसाली, फिल्म की लीडिंग लेडी आलिया भट्ट और लेखक को तलब किया था। वहीं, आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा वो फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपना फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। दर्शक रणबीर और आलिया को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।