इस वक्त पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम है । ऐसे में मुंबई के हर गली-नुक्कड़ में गणपति की स्थापना की गई है । गणेश महोत्सव हो और लाल बाग के राजा की बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है । मुंबई में 1934 से लाल बाग के राजा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती रही है।
'ठग्स..' का लुक रिलीज होते ही गणपति के दर्शन करने पहुंचे बिग बी, लाल बाग के राजा के चरणों में आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बाग में गणपति के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं । कई सेलेब्रिटीज को भी यहां देखा जाता है । इस दौरान सबकी निगाहें यहां पहुंचने वाले वीवीआईपी पर टिकी रहती हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम है अमिताभ बच्चन का। बिग बी हर साल लाल बाग के राजा की शरण में पहुंचते हैं ।
इस साल भी अमिताभ बच्चन लाल बाग के राजा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने पहुंचे । बिग बी ने बप्पा की पूजा अर्चना करते हुए कुछ तस्वीरें हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। इसी के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा- 'नतमस्तक हूँ मैं, चरणों में बप्पा; दया दृष्टि बनी रहे, सब पर आपकी...'।
T 2935 - नतमस्तक हूँ मैं , चरणों में बप्पा ; दया दृष्टि बनी रहे , सबपर आपका 🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/nk0nF9Tg6z
इन तीनों तस्वीरों में बिग बी पूजा करते नजर आ रहे हैं । बता दें कि आज ही अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में उनका लुक सामने आ गया है । मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर के साथ बिग बी का जबरदस्त लुक रिलीज किया ।
Wading through storms & battles, the commander of Thugs has arrived. @SrBachchan as #Khudabaksh#ThugsOfHindostan | @aamir_khan | #KatrinaKaif | @fattysanashaikh | #VijayKrishnaAcharya | @TOHTheFilm pic.twitter.com/fxfVln7Ky5
— Yash Raj Films (@yrf) September 18, 2018
लंबे समय से फैंस को इंतजार था कि इस फिल्म में बिग बी कैसे दिखने वाले हैं । अब फैंस अमिताभ के लुक को देखकर हैरान हो रहे हैं । लुक से पहले मेकर्स ने फिल्म के मोशन लोगो को रिलीज किया था । ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसका प्रमोशन मोशन लोगो और पोस्टर के साथ किया जा रहा है ।