{"_id":"5ba0d844867a557ff47de094","slug":"nirmal-soni-will-play-dr-hathi-role-in-tarak-mehta-ka-uylta-chasma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में धमाकेदार वापसी करेंगे डॉ. हाथी, गणपति बप्पा भी देंगे आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में धमाकेदार वापसी करेंगे डॉ. हाथी, गणपति बप्पा भी देंगे आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कवि कुमार आजाद के निधन के बाद उसकी रेटिंग में जो दो महीने से गिरावट देखने को मिल रही थी, उसे उठाने के लिए डॉ. हाथी की धमाकेदार वापसी होगी। इनके शो में ना होने से शो कि टीआरपी कम होने लगी थी। तारक मेहता के निर्माताओं ने इनकी एंट्री के लिए गणेश उत्सव का दिन चुना है। शो में इनकी एंट्री तब होगी जब पूरी सोसाइटी बाढ़ के पानी में डूबी होगी। उस वक्त डॉ हाथी गणपति के साथ आएंगे फिर सबके चेहरे की मुस्कान वापिस आ जाएगी और सब मिलकर बप्पा कि आरती करेंगे
2 of 3
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
एक्टर निर्मल सोनी डॉ हाथी का किरदार निभा रहे है। डॉ निर्मल का कहना है, कि जिंदगी गोल है। मैं दस साल बाद इस शो में आ रहा हूं और मुझे खुशी है कि निर्माताओं ने मुझे दोबारा मौका दिया है। सूत्रों की मानें तो निर्मल सोनी ने अपने एंट्री सीन की शूटिंग पूरी कर ली है। कवि कुमार आजाद के निधन को 2 महीने होने जा रहे हैं ऐसे में मेकर्स चाहते थे कि वह जल्दी से जल्दी नई कास्ट को फाइनल करें। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि शो के निर्माता ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं जिसकी कॉमिक टाइमिंग डॉ हाथी से मेल खाती हो।
3 of 3
डॉ हाथी
दिलचस्प बात यह है कि कवि कुमार आजाद के शो में आने से पहले निर्मल सोनी ने ही डॉ हाथी का किरदार निभाया था। कवि कुमार ने उन्हें साल 2009 में सीरियल में रिप्लेस किया था। खबरों की मानें तो पिछली बार जब निर्मल सोनी ने शो छोड़ा था इससे पीछे की वजह शो के मेकर्स से उनका विवाद था। कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स उन्हें शो में दोबारा लाने के लिए उत्साहित नहीं थे लेकिन बाद में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।