सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी 'गदर 2' ने शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी बन गई। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार सनी इन दिनों अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं।
Sunny Deol's Next: सनी देओल-आमिर की फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दिया 95 करोड़ का ऑफर!
इस बीच उनकी आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जूम के मुताबिक एक ओटीटी दिग्गज ने फिल्म के एक्सक्लूसिव राइट्स के लिए निर्माताओं को 95 करोड़ रुपये की पेशकश की है।
The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त
कहा जा रहा है कि गदर 2 की भारी सफलता के बाद सनी देओल की लोकप्रियता में हुए इजाफे की वजह से यह ऑफर दिया गया है। बता दें कि सनी की इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है। कथित तौर पर उन्होंने अभी फिल्म में काम करने के लिए सहमति भी नहीं दी है।
Pahlaj Nihalani: पहलाज निहलानी ने इस कारण बंद की सुनील शेट्टी की 'आरजू', वर्षों बाद किया खुलासा
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शूटिंग अगले साल यानी 2024 में शुरू हो सकती है। राजकुमार संतोषी इस मनोरंजक फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे। कथित तौर पर आमिर खान और सनी देओल 19 अक्टूबर को अपने भव्य सहयोग की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।
Kangana Ranaut: 'द वैक्सीन वॉर' की आलोचना पर भड़कीं कंगना रणौत, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
गौरतलब है कि सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म गदर 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। कम बजट में बनी यह फिल्म सनी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, जिन्होंने फिल्म का पहला भाग भी बनाया था। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म सनी के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में थे।