बिग बॉस 16 और उनके बाद खतरों के खिलाड़ी 13 से सुर्खियों में आई टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अर्चना ने साल 2021 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। हाल ही में वह नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय अपने पिता के साथ पहुंचीं, तो कांग्रेस दफ्तर के बाहर उनके साथ बदसलूकी की गई। इस पूरे मामले पर अब अर्चना गौतम ने अपनी बात रखी है।
2 of 5
अर्चना गौतम बिग बॉस 16
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अर्चना महिला आरक्षण बिल पर संसद सदस्यों को बधाई देने के लिए कांग्रेस के दिल्ली ऑफिस पहुंची थीं। जहां उन्हें और उनके पिता को एंट्री देने से मना कर दिया गया। साथ ही कुछ औरतों ने उनके साथ मारपीट भी की। जिस पर अर्चना ने रिएक्ट करते हुए पूरी कहानी बताई है।
3 of 5
अर्चना गौतम
- फोटो : social media
अर्चना ने कहा, "मैंने एयरपोर्ट से चेकआउट किया था और घर जाते समय सबसे पहले मैं बिल के लिए दीदी (कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी) को बधाई देने के लिए संसद गई। मैं अपने पिता और अपने ड्राइवर के साथ थी। जैसे ही मैं पहुंची गेटकीपर ने मुझे अंदर जाने से रोक दिया। मैंने उससे पूछा कि क्यों तो उसने कहा कि तुम्हें एंट्री करने से रोका गया है। अचानक कुछ महिलाएं दौड़ती हुई आईं और मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या हुआ।”
4 of 5
अर्चना गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं मीडिया द्वारा एक इंटरव्यू के पोस्ट किए गए वीडियो में अर्चना को संदीप सिंह के खिलाफ बातें करते देखा जा सकता है। उनसे पूछा गया कि उन्होंने एफआईआर क्यों नहीं कराई। इस पर अर्चना ने बताया कि वह कम्प्लेन कराने गई थीं, लेकिन उनसे कहा गया कि उन्हें तीन दिन तक यहां आते रहना पड़ेगा। उन्हें लगा कि यह सेफ नहीं है और उन्होंने कम्प्लेन नहीं की। अर्चना ने ये तक कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके पीछे संदीप सिंह का हाथ होगा।
5 of 5
अर्चना गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने हालही में एक कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें उन्होंने ने बताया कि संदीप सिंह (ठाकुर संदीप सिंह) को शुरु से उनसे समस्या रही है। बतौर अर्चना, संदीप सिंह को उनकी जाती से समस्या है। वह पहले भी अभद्र व्यवहार कर चुके हैं, लेकिन कोई सबूत न होने और सारे सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की वजह से वह शिकायत नहीं कर पाईं। अपने साथ हुए हादसे का जिम्मेदार संदीप सिंह को बताते हुए अर्चना रो पड़ीं। उधर, अर्चना के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर 'वी स्टैंड विद यू अर्चना' ट्रेंड कर रहा। अर्चना ने बताया कि इस हादसे के बाद उन्हें नायरा बनर्जी और शिव ठाकरे ने कॉल कर उनका हालचाल लिया था।
यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त