बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। #BoycottLaalSinghChaddha विवाद के बीच, पहले आमिर खान और करीना कपूर ने सभी से फिल्म का बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया था। वहीं अब अभिनेता-मॉडल मिलिंद सोमन ने फिल्म का समर्थन किया है। मिलिंद ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा, "ट्रोल एक अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते।" मिलिंद के इस ट्वीट से लाल सिंह चड्ढा को बहिष्कार करने का सिलसिला तो नहीं रुका, लेकिन खुद मिलिंग विवादों में जरूर फंस गए।
2 of 6
मिलिंद सोमन और लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, लाल सिंह चड्ढा का समर्थन करने के लिए यूजर्स मिलिंद सोमन को ही ट्रोल करने लगे। नेटिजन्स अभिनेता के ट्वीट को चैलेंज के रूप में लेने लगे। एक यूजर ने लिखा, क्या आप हमें चैलेंज दे रहे हो? वहीं अन्य यूजर ने ट्वीट किया, आपने आग में घी का काम किया है। एक यूजर ने लिखा, आपने अभी-अभी पेट्रोल को लाइटर दिखाया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ट्रोल्स के निशाने पर आए हैं। इससे पहले भी कई बार मिलिंद सोमन ट्रोल हो चुके हैं।
3 of 6
मिलिंद सोमन
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले मिलिंद तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 1995 में एक जूते के विज्ञापन के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यूड फोटोशूट कराया था। मिलिंद की यह विवादित तस्वीर मॉडलिंग जगत में आइकॉनिक मानी जाती है। हालांकि उस वक्त भी मिलिंद की काफी आलोचना की गई थी। इस तस्वीर में मिलिंद और मधु सप्रे ने सिर्फ उस कंपनी के जूते पहने हुए थे। दोनों के बीच एक अजगर था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था। बवाल के बाद इसके फोटोग्राफर पीडी गुप्ता की गिरफ्तारी तक की नौबत आ गई थी।
4 of 6
मिलिंद सोमन
- फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार
2020 में ही अपने जन्मदिन के मौके पर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीर साझा कर दी थी। इस तस्वीर में वह गोवा बीच पर भागते हुए नजर आ रहे थे और उनके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यूजर्स मिलिंद को ट्रोल करने लगे थे। इतना ही नहीं कोल्वा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मिलिंद सोमन के खिलाफ केस भी रजिस्टर किया गया था।
5 of 6
रणवीर सिंह,मिलिंद सोमन
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट पर मिलिंद सोमन ने प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेता ने कहा था कि मुझे लगता है यह बहुत अच्छी बहस और अच्छी चर्चा है। तस्वीरों को पसंद करने वाले बहुत सारे लोग हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें पसंद नहीं करते और यह अच्छा है। मैं अपने इतिहास से कह रहा हूं कि कभी ऐसा समय नहीं आया जब हर किसी को सब कुछ पसंद आया हो। लोग हमेशा विरोध करते थे।