बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ न कुछ होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कहीं कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। तो हम आपको यहां फटाफट बताएंगे आज की पांच खबरें।
कॉमेडियन ने निर्माता बहनों पर लगाए आरोप, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया तानाजी का ट्रेलर, पांच खबरें
कॉमेडियन ने निर्माता बहनों पर जड़े आरोप
राइटर और कॉमेडियन अभिषेक वालिया ने निर्माता बहनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अभिषेक 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 5' के विजेता रहे हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर्स प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस पर पैसे न देने का आरोप लगाया है। अभिषेक की मानें तो उन्होंने प्रीति-नीति के बैनर तले निर्मित शो 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' के लिए काम किया था, जिसके लिए उन्हें पैसे देने का वादा भी किया था। लेकिन अब दोनों बहनें मुकर गई हैं।
बागी 3 से टाइगर का लुक आउट
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बागी 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान टाइगर ने फैन्स के साथ अपना बागी लुक शेयर किया है। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो स्लीवलेस जैकेट पहने हुए अपनी बॉडी दिखा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सर्बिया में चल रही है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। बागी 3 सिनेमाघरों में 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
निक ने बताई राज की बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाए रहते हैं। ऐसे में दोनों के बारे में उनके फैन्स भी जानना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में निक जोनस ने एक राज की बात बताई है। निक ने बताया कि वो दोनों एक दूसरे के साथ अपनी हर चीज शेयर करते हैं। खासकर निक अक्सर अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा के ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। निक ने बताया कि वो सबसे ज्यादा प्रियंका के फेस शीट मास्क और मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करते हैं। प्रियंका को भी निक का उनके ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना काफी अच्छा लगता है।
डांस प्लस 5 के सेट पर मिथुन हुए भावुक
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डांस रियलिटी शो डांस प्लस का पांचवा सीजन लेकर आए हैं। इसके आने वाले एपिसोड में मिथुन चक्रवर्ती को बतौर गेस्ट देखा जाएगा। वहीं आने वाले एपिसोड्स में सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आने वाले हैं। इस दौरान सुपरस्टार मिथुन को पूरे डांस प्लस की टीम ने शूट के दौरान एक विशेष ट्रिब्यूट परफोर्मेंस दी। जिसे देख मिथुन भावुक हो गए। इस परफॉर्मेंस में मिथुन दा की पूरी जिंदगी की कहानी को दिखाया गया है।
A post shared by StarPlus (@starplus) on