साल 2022 के छह महीने बीत चुके हैं और सातवां चल रहा है। इस साल हिट से ज्यादा फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। इसीलिए कहा भी जा रहा है कि ये साल बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल इस साल साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर बढ़िया कमाई कर रही हैं, इसीलिए हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। 'द कश्मीर फाइल्स', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'भूल भुलैया 2' को छोड़ दें तो इस समय 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' ही बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। वहीं जुग-जुग जियो भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर ले रही है। तो चलिए आज हम आपको 2022 में बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Flop Movies: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं बॉलीवुड की ये फिल्में, लागत भी नहीं निकाल पाईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन