फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FlashBack : एक विलेन के इश्क में पड़ गई थी ये हीरोइन, जीजा राजेश खन्ना से पड़ी थी खूब डांट

Fri, 03 Mar 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 03 Mar 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
FlashBack : Simple Kapadia, Dimple Kapadia's sister unknown facts, Rajesh Khanna-Ranjeet fight
आमतौर पर जहां लड़कियां विलेन को देख डर जाती हैं और नाम से ही कांपने लगती हैं वहीं ये हीरोइन एक विलेन के प्यार में बुरी तरह पागल हो गई थी। ये हीरोइन थीं एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया, जो हिंदी फिल्मों के खलनायक रंजीत की दीवानी हो गईं थीं।


सिंपल कपाड़िया रंजीत की हर अदा पर फिदा थीं। उनके हेयर स्टाइल से लेकर उनका अंदाज सिंपल के लिए दुनिया से निराला था।
FlashBack : Simple Kapadia, Dimple Kapadia's sister unknown facts, Rajesh Khanna-Ranjeet fight
लेकिन यही बात सिंपल कपाड़िया के जीजा यानि राजेश खन्ना को रास नहीं आ रही थी। राजेश खन्ना ने सिंपल की बहन डिंपल कपाड़िया से शादी की थी और वो अपनी साली यानि सिंपल कपाड़िया को लेकर काफी पजेसिव भी थे। कहा जाता है कि राजेश खन्ना रंजीत को पसंद नहीं करते थे...शायद रंजीत की विलेन वाली छवि राजेश खन्ना के दिलोदिमाग पर हावी हो गई थी और इसीलिए सिंपल कपाड़िया के साथ रंजीत की नजदीकी उन्हें रास नहीं आ रही थी।
FlashBack : Simple Kapadia, Dimple Kapadia's sister unknown facts, Rajesh Khanna-Ranjeet fight
राजेश खन्ना काफी वक्त तक उस गुबार को अंदर दबाए रहे, लेकिन सिंपल कपाड़िया और रंजीत के अफेयर और इंटीमेसी के चर्चों ने उस गुबार को बाहर आने पर मजबूर कर ही दिया। जानकारों की मानें तो राजेश खन्ना इसकी वजह से सिंपल से खूब नाराज थे और उन्हें डांटा भी था। लेकिन सिंपल कपाड़िया पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : Simple Kapadia, Dimple Kapadia's sister unknown facts, Rajesh Khanna-Ranjeet fight
द टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक, फिल्म 'छैला बाबू' की शूटिंग के दौरान सिंपल कपाड़िया की वजह से राजेश खन्ना और रंजीत के बीच खूब तल्खी देखने को मिली। दोनों के बीच खूब बहस भी हुई और फिर वक्त के साथ सिंपल कपाड़िया और रंजीत के अफेयर के चर्चे खत्म हो गए।
विज्ञापन
FlashBack : Simple Kapadia, Dimple Kapadia's sister unknown facts, Rajesh Khanna-Ranjeet fight
वहीं दूसरी तरफ सिंपल कपाड़िया की फिल्में भी कुछ खास नहीं चल रहीं थीं और फिर 1987 में उन्होंने फिल्मों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। फिल्में छोड़ सिंपल कपाड़िया ने डिजाइनर की कमान संभाल ली और तबू, प्रियंका चोपड़ा और श्रीदेवी जैसी हीरोइनों के लिए फिल्मों में कपड़े डिजाइन किए।

डिजाइनर के तौर पर सिंपल का करियर चमक गया और फिल्म 'रुदाली' के लिए उन्हें बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। लेकिन 2009 में कैंसर के चलते इस हीरोइन की मौत हो गई। आज अगर वो जिंदा होतीं तो फैशन जगत में राज कर रही होतीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed