अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' में नजर आएंगी अभिनेत्री प्रियामणि
अजय देवगन के साथ नजर आएंगी प्रियामणि और श्रीलंका में मौनी रॉय हुईं बीमार, पांच खबरें
खुशबू पाटनी का वर्कआउट वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के अलावा उनकी बहन खुशबू पाटनी भी काफी चर्चा में रहती हैं। खुशबू पाटनी अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह अपनी सोशल मीडिया तस्वीर और वीडियो की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। खुशबू पाटनी का इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वयारल हो रहा है। इस वीडियो में वह वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं। खुशबू पाटनी अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
A post shared by Khushboo Patani (@khushboo_patani) on
नोरा फतेही ने गर्मी गाने पर किया धमाकेदार डांस
मशहूर बेली डंसर नोरा फतेही और अभिनेता वरुण धवन के गाने 'गर्मी' ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। ये गाना फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D'का है। बीते दिनों यह गाना रिलीज हुआ। रिलीज के बाद से 'गर्मी' गानेे ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। दर्शकों ने नोरा और वरुण के डांस को काफी पसंद किया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही अपने करीबी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा फतेही के डांस स्टेप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। इस वीडियो को नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on
अनन्या पांडे ने की 'लव आज कल' के ट्रेलर की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फिल्म 'लव आज कल' 17 जनवरी को रिलीज हुआ। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के अलावा कई फिल्मी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में अभिनेत्री अनन्या पांडे ने 'लव आज कल' के ट्रेलर की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी मेें 'लव आज कल' के ट्रेलर से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए इस फिल्म की तारीफ की है।
मौनी रॉय श्रीलंका में हुईं बीमार
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय बीमार हो गई हैं। हाल ही में वह अपनी छुट्टियां बिताने के लिए श्रीलंका पहुंची थीं। अब श्रीलंका में उनकी तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी खुद मौनी रॉय ने दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में बेड पर बैठी मौनी के हाथों में एक नॉवेल लगी दिखाई दे रही है। मौनी इस तस्वीर की कैप्शन में लिखा, , ‘आंसू, पेन किलर और हेज़लनट अमेरिकानो।’ मौनी फिलहाल श्रीलंका के कोलंबो में हैं।
Tears , painkillers and hazelnut americano 🤕🐣
A post shared by mon (@imouniroy) on