बॉलीवुड के सुपरस्टार
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बुधवार को इन दोनों स्टार की फिल्म
'102 नॉट आउट' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर को इनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में दोनों का लुक और अंदाज एक दम अलग है। इस फिल्म में अमिताभ ने 102 साल के पिता का रोल किया है। अमिताभ के इस रोल को देखने के बाद एक बार फिर से उनके अलग-अलग लुक की चर्चा होने लगी है।
आज हम आपको अमिताभ के अलग-अलग लुक से रूबरू करवाते हैं।
1. फिल्म- भूतनाथ
अमिताभ की यह फिल्म साल 2008 में आई थी। इस फिल्म उनके भूतिया अंदाज ने दर्शकों को दिल जीत लिया था।
2. फिल्म- पा
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 12 साल के बच्चे का किरदार करके सभी को हैरान कर दिया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
3. फिल्म- बुढा होगा तेरा बाप
फिल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप में अमिताभ ने क्रिमिनल टपोरी किरदार निभाया था। उनका रोल भी तारीफ के काबिल था।
4. फिल्म- ब्लैक
फिल्म ब्लैक में अमिताभ ने टीचर का रोल किया था। इस किरदार के लिए उन्हें पुरस्कार मिला है।