प्रियंका चोपड़ा ने आज अपने 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली है । कहा जा रहा था कि प्रियंका ने सगाई में मोबाइल फोन बैन कर दिए हैं इसलिए एक भी फोटो बाहर नहीं आएगी । लेकिन प्रियंका और निक कितना भी छिपाएं, फोटो तो सामने आ गई है ।
मोबाइल बैन होने के बावजूद LEAK हुई प्रियंका-निक की सगाई की फोटो, बेहद खूबसूरत लग रहा जोड़ा
जी हां, प्रियंका ने अपनी सगाई पर पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है । वहीं निक व्हाइट कलर के पायजामा-कुर्ता पहने नजर आए। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है । फोटो को सोशल मीडिया पर अरुण कुमार नाम के शख्स ने शेयर किया है ।
प्रियंका के घर पर शिव पूजा के साथ सेरेमनी का शुभारंभ हुआ । प्रियंका की कजिन परिणीति और कुछ मेहमान उनके घर पर पहुंच चुके हैं । परिणीति ने भी पीले रंग के कपड़े पहने हैं । प्रियंका की सगाई की खबरों के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हो रही है ।
#nickjonas with #priyankachopra at their engagement @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कहा जा रहा है कि निक ने प्रियंका को डेढ़ करोड़ की अंगूठी पहनाई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रियंका को बधाई दे रहे हैं । खबरों की मानें तो दिन में सगाई और रोका सेरेमनी के बाद शाम को एक शानदान पार्टी होगी ।
इस पार्टी की थीम गोल्डेन और व्हाइट कलर की होगी । इस पार्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, निर्माता करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल होंगी।