माया नगरी मुंबई के शुक्रवार शाम बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के अंधेरी पश्चिम के चित्रकूट स्टूडियो में बने दो फिल्मों के सेटों पर शुक्रवार को आग लग गई । ये दोनों सेट राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म और फिल्मकार लवरंजन की अनाम फिल्म के थे। आग लगने की इस घटना में एक लाईटमैन मामूली रूप से जख्मी हुआ है। इन दोनो ही सेटों पर प्री लाईटिंग का काम चल रहा था। वहीं, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार एक मजदूर की जान चली गई ,जो सेट पर फायर सेफ्टी का काम करता था। बताया जा रहा है कि मजदूर की उम्र बहुत कम थी। इसके अलावा कई लोगों के लापता होने की भी जानकारी सामने आ रही है।
Fire Break: रणबीर और श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत होने की खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 29 Jul 2022 06:33 PM IST
सार
माया नगरी मुंबई के शुक्रवार शाम बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग लग गई। जिस जगह आग लगी है वह लव रंजन फिल्म का सेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन