मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ।
Filmy Wrap: शहनाज पर फिर भड़कीं सोना महापात्रा और फर्जी का सीक्वल जल्द होगा रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
पंजाब की कटरीना शहनाज गिल अक्सर फैंस के बीच सुर्खियों में छाई रहती हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद से ही शहनाज लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैंस को शहनाज की हर बात काफी पसंद आती है, लेकिन शायद बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा को शहनाज आज-कल बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल के टैलेंट पर सवाल उठाया था और पूछा था कि रियलिटी शो फेम के अलावा उनके पास खुद को बताने के लिए क्या है। इसके बाद भी सोना नहीं रुकीं और फिर से शहनाज को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
Sona Mohapatra: शहनाज गिल पर फिर बरसीं सोना महापात्रा, कहा- सफल पुरुषों के पीछे भागने से कुछ नहीं होता
फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी एक बार फिर से लोगों को हंसाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से अक्षय कुमार का लुक सामने आया था, जिसके बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। अब फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है।
Bollywood: 'पठान' के बाद जॉन अब्राहम के हाथ लगी बड़ी फिल्म! आवारा पागल दीवाना के सीक्वल में आएंगे नजर
अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने साफ कर दिया है कि वह और रामचरण अपने बच्चे का स्वागत भारत में ही करेंगे। दोनो ने दिसंबर में जल्द माता पिता बनने की सूचना सार्वजनिक की थी। उपासना अपोलो अस्पताल की सीएसआर विंग की वाइस चेयरपर्सन भी हैं और इसी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देना चाहती है।
Ram Charan: राम चरण के बच्चे का जन्म भारत में ही होगा, पत्नी उपासना ने अफवाहों पर लगाया विराम
शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में अभिनेता के साथ विजय सेतुपति भी नजर आए थे। फर्जी के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी डेब्यू किया है। यह सीरीज राज और डीके की बेहतरीन सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। फैंस को पहली सीरीज पसंद आई है और उनको इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार है। अब निर्माता 'फर्जी' के दूसरे पार्ट को लाने की तैयारी में जुट गए हैं और इस खबर की पुष्टि खुद शाहिद कपूर ने की है।
Farzi 2: जल्द रिलीज होगा वेब सीरीज 'फर्जी' का सीक्वल, शाहिद कपूर ने खुद किया खुलासा