मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
Filmy Wrap: छेड़छाड़ की शिकार हुईं शर्लिन चोपड़ा और बॉलीवुड में 'राजकुमारी' बनेंगी सामंथा, पढ़ें फिल्मी खबरें
टीवी की दुनिया की चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी वैसे तो अक्सर अपने लुक्स के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय वह अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं पलक यूं तो इंटरनेट पर छाई रहती हैं, लेकिन इस वक्त आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी जिस बात जिक्र है वह अभिनेत्री का इब्राहिम अली खान संग अफेयर का है। अक्सर एक-साथ स्पॉट किए जाने वाले पलक और इब्राहिम के अफेयर की खबरें आम रहती हैं। इस बीच अब फिल्म की रिलीज से पहले पलक ने इब्राहिम संग अपने रिश्ते पर खुलासा कर बताया है कि आखिर दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।
Palak Tiwari: 'मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, वह..' पलक ने इब्राहिम अली खान और अपने रिश्ते पर दिया हिंट!
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। ऐसा कोई दिन जाता होगा कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां न बटोरें। कंगना इस मंच पर अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी की जमकर तारीफ की है, लेकिन तारीफ करने की आखिर वजह क्या है, चलिए जानते हैं।
Kangana Ranaut: 'मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं', असद अहमद के एनकाउंटर पर CM की तारीफ में कंगना ने पड़े कसीदे
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश अपनी फिल्म केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर काफी फेमस हैं। कन्नड़ एक्टर यश की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आपको बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 ठीक एक साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने विश्व भर में धमाकेदार कमाई की थी, जिसके बाद से फैंस को केजीएफ के तीसरे पार्ट का इंतजार हैं। वहीं, हाल ही में केजीएफ फिल्म के निर्माता होम्बले फिल्म्स ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे देख कर लग रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही देखने को मिल सकता है।
KGF 2: केजीएफ 2 की सालगिरह पर मेकर्स ने ट्विटर पर साझा किया वीडियो, धमाकेदार अंदाज में नजर आए रॉकी भाई
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अभिनेत्री की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में उनके साथ देव मोहन, मोहन बाबू और अल्लू अराह नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर साउथ के जाने-माने डायरेक्टर ने माइथोलॉजिकल कैरेक्टर के जरिये भव्यता को पेश करने की कोशिश की है। फिल्म के ट्रेलर की काफी चर्चा रही थी। अब खबर आ रही है कि सामंथा आयुष्मान खुराना संग एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं।
Vampires of Vijay Nagar: बॉलीवुड में 'राजकुमारी' बनने के लिए तैयार हैं सामंथा, आयुष्मान खुराना संग बनेगी जोड़ी