अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा पहले जारी की गई तारीख को बदल दिया गया है। अब यह फिल्म 18 मार्च, 2022 को रिलीज की जाएगी। यानी अक्षय और कृति अब होली के त्योहार पर प्रशंसकों का मनोरंजन करने पहुंचेंगे। अक्षय ने फिल्म के दो नए पोस्टर साझा करते हुए तारीख की घोषणा की है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो पोस्टर साझा किए हैं। एक पोस्टर में अक्षय अपने बैकपैक में राइफल के साथ घातक अवतार में दिख रहे हैं। माथे पर बंदना, कूल एविएटर्स और बिना बटन वाली शर्ट के साथ, सुपरस्टार घातक लेकिन तीव्र लग रहा था। वहीं दूसरे पोस्टर में अक्षय को हथियारों से भरे ट्रैक्टर के ऊपर बैठे देखा जा सकता है।
Filmy Wrap: सामने आई 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट और ट्वीट को लेकर विवादों में रामगोपाल वर्मा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा पहले जारी की गई तारीख को बदल दिया गया है। अब यह फिल्म 18 मार्च, 2022 को रिलीज की जाएगी।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल नागार्जुन और समांथा के तलाक के बाद अब हाल ही में अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के तलाक में सभी हैरान कर दिया है। धनुष और ऐश्वर्या ने सोमवार को अपनी 18 साल की शादी खत्म करने की जानकारी फैंस के साथ साझा की। स्टार कपल के इस ऐलान के बाद से ही उनके कई चाहने वालों के दिल टूट गए। धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबर से जहां उनके फैंस बुरी तरह आहत हैं, तो वहीं निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल वर्मा ने शादी और तलाक के मुद्दे पर अपने ऐसे विचार रखे कि वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किए जा रहे हैं।
Dhanush Aishwaryaa Split: राम गोपाल वर्मा ने तलाक को लेकर किया विवादित ट्वीट, कहा- शादी एक बुरा रिवाज…
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सामने आ रही खबरों के मुताबिक मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा की जा सकती है। इससे पहले पहले यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट बदलकर 14 अप्रैल कर दी गई। लेकिन अब मेकर्स ने फिर से फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला कर लिया है।
Lal Singh Chaddha: मेकर्स ने फिर किया फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव, जानिए क्या है वजह?
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है और इस मामले में आए दिन नया अपडेट सामने आ रहा है, जिस वजह से अभिनेता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी वजह से अभिनेता दिलीप ने सोमवार को केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और उनके खिलाफ मुकदमे से संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह किया था। वहीं, अब इस मामले में केरल हाईकोर्ट का निर्देश सामने आ गया है। केरल हाईकोर्ट ने राज्य की पुलिस को निर्देश दिया है कि वह अभिनेता दिलीप की याचिका पर जांच और रिपोर्ट दर्ज करें।
Actress Assault Case: मीडिया रिपोर्टिंग रोकने के लिए अभिनेता दिलीप ने दायर की याचिका, केरल हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
टीवी के एतिहासिक सीरियल 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले कलाकार नीतीश भारद्वाज का शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता अपनी पत्नी स्मिता से सितंबर 2019 में अलग हो गए थे। नीतीश ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अपने तलाक के बारे खुलकर बात की। उन्होंने तलाक को मौत से भी दर्दनाक बताया है।
Nitish Bhardwaj: शादी के 12 साल बाद पत्नी स्मिता से अलग होने पर छलका महाभारत के कृष्ण का दर्द, कहा- 'तलाक मौत से भी...'