फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kerala High Court directs state police chief to investigate and file report on Malayalam actor Dileep plea

Actress Assault Case: मीडिया रिपोर्टिंग रोकने के लिए अभिनेता दिलीप ने दायर की याचिका, केरल हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Tue, 18 Jan 2022 06:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 18 Jan 2022 06:20 PM IST
सार

अभिनेता दिलीप ने केरल हाईकोर्ट से उनके खिलाफ मुकदमे से संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह किया था और इस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस प्रमुख को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Kerala High Court directs state police chief to investigate and file report on Malayalam actor Dileep plea
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है और इस मामले में आए दिन नया अपडेट सामने आ रहा है, जिस वजह से अभिनेता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी वजह से अभिनेता दिलीप ने सोमवार को केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और उनके खिलाफ मुकदमे से संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह किया था। वहीं, अब इस मामले में केरल हाईकोर्ट का निर्देश सामने आ गया है। केरल हाईकोर्ट ने राज्य की पुलिस को निर्देश दिया है कि वह अभिनेता दिलीप की याचिका पर जांच और रिपोर्ट दर्ज करें।

विज्ञापन

 
 
एएनआई के मुताबिक, केरल उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस प्रमुख को मलयालम अभिनेता दिलीप की याचिका पर जांच और रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है, जिसमें अभिनेता ने इस मामले से संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह किया था। बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में तीन गवाहों से फिर से पूछताछ करने और पांच नए गवाहों को तलब करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अभिनेता दिलीप की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये था पूरा मामला
साल 2017 में एक मलयालम अभिनेत्री ने साउथ अभिनेता दिलीप पर मारपीट करने और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद एक्टर दिलीप के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में जांच शुरू की गई थी और इसी के चलते एक्टर कई हफ्तों से न्यायिक हिरासत में थे। इस मामले में दिलीप पर जांच अधिकारियों को धमकी देने और वारदात को अंजाम देने के लिए लोगों को पैसे देने का आरोप भी लगा था।

 
अभिनेत्री ने लगाई थी केरल के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार
आपको बता दें कि इस मामले में पीड़ित अभिनेत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी। इस पत्र में अभिनेत्री ने सीएम से मदद की गुहार लगाते हुए लिखा था कि इन आरोपों की  जांच की जरुरत हैं। मैं न्याय चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed