जो काम ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों और ‘आरआरआर’ ने तेलुगू सिनेमा के लिए किया, वही काम निर्देशक प्रशांत नील और अभिनेता यश की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा के लिए कर दिखाया है। अरसे तक भारतीय सिनेमा की पहचान के रूप में ‘बॉलीवुड’ के नाम से उपहास का नाम पाकर भी इतराते रहे हिंदी सिनेमा की चौधराहट भी इसी के साथ धीरे धीरे कम होती दिख रही है। बीते दो साल में तेलुगू सिनेमा ने हिंदी सिनेमा के कारोबार को पहले ही धकिया कर दूसरे नंबर पर कर दिया है। अब कन्नड़ सिनेमा भी अपनी अहमियत दिखाने को बेताब है। फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने अपने पहले दो दिनों में ही इतनी कमाई कर डाली है, जितनी कमाई इसके पहले रिलीज हुई इसकी कहानी ‘केजीएफ 1’ ने अपने पूरे काराबोर के दौरान की थी।
Filmy Wrap: दूसरे दिन ‘केजीएफ 2’ का धांसू कलेक्शन और वरुण धवन का कटा चालान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म बवाल की शूटिंग करने के लिए कानपुर पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने पी रोड बाजार की सड़कों पर अपनी बुलट दौड़ाई, तो गुरुवार को कैंट व डिप्टी पड़ाव में शूटिंग की। उनके फैंस भी एक्टर की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर आ गए। वरुण ने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया। शूटिंग के दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। यही नहीं, शूटिंग के दौरान जो बुलेट इस्तेमाल की उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। किसी व्यक्ति ने उनकी बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया।
‘बवाल’ में बवाल: वरुण धवन ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, पुलिस ने काटा चालान, नोटिस भी भेजेंगे
बॉलीवुड के किंग खान की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस काफी समय से कर रहे हैं। शाहरुख खान 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एटली की कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख आज से ही अपने नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान एटली की फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुके हैं और अब आज (16 अप्रैल) से ही राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने शुरू की राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग, पहली बार इस अभिनेत्री के साथ आएंगे नजर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को प्राइवेट समारोह में शादी रचाई, जिसमें दोनों के परिवार वालों के अलावा सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे। इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं, जिसमें रणबीर और आलिया अपनी शादी की हर रस्म को एंजॉय करते दिख रहे हैं। वहीं, नए नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने किन्रर भी उनके घर पहुंच गए हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Video: रणबीर-आलिया के घर पहुंचकर किन्नरों ने मचाया धमाल, शगुन में मांगी तीन गुना मोटी रकम
हाल ही में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार दलपति विजय की फिल्म 'बीस्ट' रिलीज से पहले ही विवादों में थी। फिल्म को जहां रिलीज से पहले ही कुवैत और कतर में बैन किया जा चुका है। वहीं, अब भारत में भी फिल्म को बैन करने की मांगी की जा रही है। दरअसल, फिल्म पर शुरू से ही धर्म विशेष को बदनाम करने का आरोप लगा था, जिसकी वजह से यह फिल्म पहले ही दो देशों में रिलीज होने से रोक दी गई। इसी बीच अब भारत में भी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई है।
Beast: कुवैत- कतर के बाद अब भारत में उठी फिल्म को बैन करने की मांग, एमएमके अध्यक्ष ने तमिलनाडु के सीएम से किया आग्रह