फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan is set to start shooting for Rajkumar Hirani’s Immigration Drama today

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने शुरू की राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग, पहली बार इस अभिनेत्री के साथ आएंगे नजर

Sat, 16 Apr 2022 03:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 16 Apr 2022 03:53 PM IST
सार

शाहरुख खान 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एटली की कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख आज से ही अपने नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan is set to start shooting for Rajkumar Hirani’s Immigration Drama today
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस काफी समय से कर रहे हैं। शाहरुख खान 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एटली की कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख आज से ही अपने नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने जा रहे हैं।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान एटली की फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुके हैं और अब आज (16 अप्रैल) से ही राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार अभिनेत्री तापसी पन्नू दिखाई देंगी। खबर है कि तापसू पन्नू फिल्म की शूटिंग 15 अप्रैल से ही शुरू कर चुकी हैं और आज से शाहरुख खान मुंबई स्टूडियो में पूरी टीम को ज्वाइन करने वाले हैं।

विज्ञापन

 
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई स्टूडियो में ही प्रोटक्शन टीम ने पंजाब के गांव का सेट बनाया है। पूरी टीम दो हफ्ते तक इसी जगह शूटिंग करेगी। इसके बाद फिल्म का अगला शेड्यूल लंदन और बुडापेस्ट में शूट होगा। बता दें कि अभी तक फिल्म में तापसी के होने का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोड और जॉन अब्राहिम के साथ नजर आएंगे। वहीं, एटली की फिल्म में शाहरुख नयनतारा और सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed