सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती ही रहती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: इस दिन रिलीज होगी इरफान खान की आखिरी फिल्म और उर्फी के समर्थन में आए हनी सिंह, पढ़ें फिल्मी खबरें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान भले ही अब इस दुनिया मे नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वह अभी भी जिंदा हैं। 29 अप्रैल, 2020 को कैंसर के कारण अभिनेता का निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर प्रशंसक आज भी अपने पसंदीदा अभिनेता को याद करते रहते हैं और उनके कई परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हैं।
Irrfan Khan: आखिरी बार दमदार अदाकारी दिखाते नजर आएंगे इरफान खान, इस दिन रिलीज होगी 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन'
सोशल मीडिया सेंसेशन और टेलीविजन एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने स्टाइल के लिए अक्सर ट्रोल्स का शिकार होती हैं। हालांकि, वह जो कुछ भी पहनें सुर्खियों में आ जाती हैं। उर्फी को बायकॉट करने की मांग तो की जाती है, लेकिन रणबीर कपूर से लेकर चेतन भगत तक उनके फैशन को तवज्जो देते नजर आते हैं। नकारात्मक या सकारात्मक इन सितारों को उर्फी के बारे में बात करते देखा जा चुका है। वहीं, अब रैपर यो यो हनी सिंह ने भी उर्फी के कपड़ों को लेकर कमेंट किया है।
Honey Singh: उर्फी जावेद के समर्थन में रैपर हनी सिंह की ट्रोल्स को दो टूक, बोले- 2023 है ये...कहां जा रहे हैं
बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी हिंदी सिनेमा में पिंक और सूरमा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में आयोजित स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है। अंगद बेदी ने 31-40 साल की कैटेगिरी में 400 मीटर की दौड़ 66 सेकेंड में पूरी की। कोच ब्रिंस्टन मिरांडा के मार्गदर्शन में हफ्तों के गहन प्रशिक्षण के बाद, अंगद बेदी टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे।
Angad Bedi: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंगद बेदी ने जीता सिल्वर मेडल, जाहिर की खुशी
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा लगातार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को डिनर के बाद रेस्टोरेंट के के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनकी डेटिंग को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। डेटिंग के बाद ये भी खबरें आईं कि बहुत जल्द दोनों का रोका होने वाला है और वह सगाई करने जा रहे हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा को सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया के ऑफिस में स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिससे उसकी जमकर चर्चा हो रही है।
Parineeti Chopra: राघव और परिणीति की हो गई है सगाई? रिंग फिंगर में दिखा सिल्वर बैंड तो लोगों ने पूछा सवाल