फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rapper Yo Yo Honey Singh Supports urfi aka uorfi Javed know his full statement

Honey Singh: उर्फी जावेद के समर्थन में रैपर हनी सिंह की ट्रोल्स को दो टूक, बोले- 2023 है ये...कहां जा रहे हैं

Tue, 18 Apr 2023 04:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 18 Apr 2023 04:25 PM IST
सार

रैपर हनी सिंह ने उर्फी जावेद को अपना समर्थन दिया है। साथ ही बड़े बयान से ट्रोल्स को सबक सिखाते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Rapper Yo Yo Honey Singh Supports urfi aka uorfi Javed know his full statement
हनी सिंह-उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया सेंसेशन और टेलीविजन एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने स्टाइल के लिए अक्सर ट्रोल्स का शिकार होती हैं। हालांकि, वह जो कुछ भी पहनें सुर्खियों में आ जाती हैं। उर्फी को बायकॉट करने की मांग तो की जाती है, लेकिन रणबीर कपूर से लेकर चेतन भगत तक उनके फैशन को तवज्जो देते नजर आते हैं। नकारात्मक या सकारात्मक इन सितारों को उर्फी के बारे में बात करते देखा जा चुका है। वहीं, अब रैपर यो यो हनी सिंह ने भी उर्फी के कपड़ों को लेकर कमेंट किया है। 

विज्ञापन


उर्फी जावेद ने 'बिग बॉस ओटीटी' शो का हिस्सा बनकर स्टारडम हासिल की। शो में ही उर्फी ने कचरे के बैग से ड्रेस बनाकर पहनी थी, जिसकी खूब तारीफ हुई। वहीं, शो से बाहर आने के बाद उर्फी डीआईवाई फैशन की रानी बन गईं। एक्ट्रेस को अक्सर घर की अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल कर आउटफिट बनाते और उन्हें पहनकर पोज देते देखा जाने लगा। जहां करीना कपूर खान भी उर्फी की तारीफ कर चुकी हैं। तो वहीं, अब रैपर हनी सिंह ने भी उर्फी को लेकर बात की है। 
विज्ञापन


Angad Bedi: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंगद बेदी ने जीता सिल्वर मेडल, जाहिर की खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन


हनी सिंह ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर टिप्पणी की। साथ ही उर्फी को उनके आउटफिट के लिए जज करने वाले लोगों की सोच की भी आलोचना करते नजर आए। हनी सिंह ने कहा, 'वह बोल्ड कपड़े पहने है, तो लोग कुछ भी लिखते हैं। वो कुछ भी पहने... 2023 है ये, कहां जा रहे हैं हम लोग?'

Shehnaaz-Janhvi: शहनाज को इग्नोर करना जान्हवी को पड़ा भारी? यूजर्स बोले- नेपोकिड्स का एटीट्यूड देखो

रैपर यो यो हनी सिंह ने उर्फी जावेद के उम्दा फैशन सेंस की तारीफ की है। इतना ही नहीं हनी सिंह देश के युवाओं को उर्फी से कुछ सीखने की सलाह देते नजर आए हैं। हनी सिंह का बयान उर्फी जावेद के लिए बेशक आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले एक एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू में, हनी सिंह ने म्यूजिक वीडियो के लिए उर्फी जावेद के साथ सहयोग करने में अपनी रुचि के बारे में भी बात की थी। हनी ने कहा था, 'हां निश्चित रूप से, अगर कोई गाना बढ़िया सा बना जिसमें मुझे लगे कि वह पूरा अच्छा निभा सकती हैं, तो निश्चित रूप से, क्यों नहीं? मैं उनके लिए शुभकामनाएं और समर्थन की कामना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed