एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
Filmy Wrap: नेपोटिज्म पर शो ला रहे करण और बिग बॉस ओटीटी 2 में आलिया सिद्दीकी की एंट्री! पढ़ें फिल्मी खबरें
कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फुकरे 3' की रिलीज डेट को लेकर बीते कई महीनों से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते महीने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था। एक एक बार फिर खबर आ रही है कि फ्रेंचाइजी 'फुकरे' की तीसरी किस्त की रिलीज डेट आगे खिसकाई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म साल के अंत में यानी दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
Fukrey 3: एक बार फिर आगे खिसकी 'फुकरे 3' की रिलीज डेट! अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के ओटीटी वर्जन का दूसरा सीजन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इसकी हर छोटी से छोटी बात सुर्खियों में बनी हुई है। जहां पहले ही खबर आ चुकी है कि इस बार शो को भाईजान होस्ट करने वाले हैं, वहीं लगातार इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं। जैसे-जैसे प्रीमियर की तारीख नजदीक आ रही है, प्रशंसक यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शो में कौन में कौन-कौन हिस्सा लेने वाले हैं। खैर, इंतजार आज खत्म होने जा रहा है क्योंकि मेकर्स ने प्रतियोगियों का खुलासा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Bigg Boss OTT 2: आज इतने बजे सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की 'पहली झलक', शो का हिस्सा हो सकती हैं आलिया सिद्दीकी!
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बवाल' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कथित तौर पर विश्व युद्ध पर आधारित इस फिल्म को फैंस बड़े पर्दे पर नहीं देख सकेंगे। मूवी को थिएटर में देखने की आस लगाए बैठे फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।
Bawaal: जान्हवी कपूर-वरुण धवन की 'बवाल' का पर्दे पर नहीं होगा धमाल! सीधा ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
करण जौहर किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह ऐसा बयान दे देते हैं तो कभी कोई उनपर आरोप लगा देता है। करण जौहर ऐसे शख्स हैं जिनपर नेपोटिज्म का आरोप तो कई बार लग चुका है। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जब कंगना रणौत पहुंचीं थीं तो उन्होंने करण जौहर के सामने ही ऐसी बात कही थी। तब से करण पर अक्सर इस तरह के आरोप लग रहे हैं। अब खबर आ रही है कि करण जौहर खुद नेपोटिज्म पर एक शो लेकर आ रहे हैं।
Karan Johar: अब नेपोटिज्म पर आधारित शो लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जानिए कहां देख सकेंगे 'शोटाइम'