Filmy Wrap: भूल भुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज और आईफा के विजेताओं की लिस्ट घोषित, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 2' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शानदार ओपनिंग के बाद, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर न केवल 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया, बल्कि 200 करोड़ के क्लब में भी अपनी एंट्री सुनिश्चित की। अब अपने दूसरे वीकेंड पर प्रशांत नील की फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का मार्क भी पार कर लिया है।
KGF Chapter 2 Box Office Collection: 12वें दिन उतरा यश का खुमार, पहली बार 10 करोड़ के नीचे हुआ केजीएफ चैप्टर 2 का कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के बाद, अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज, 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना पहला लुक जारी कर दी है। इस तस्वीर में अभिनेता एक्शन पोज में दिखाई दे रहे हैं। खाकी वर्दी पहने अभिनेता लड़ाई के बीच में अपनी बंदूक चार्ज करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी और प्राइम वीडियो की एक्शन सीरीज की शूटिंग फिलहाल चल रही है।
Indian Police Force: विवेक ओबेरॉय ने रोहित शेट्टी से मिलाया हाथ, पुलिस बन करेंगे दुश्मनों का सर्वनाश
इन दिनों पूरे देश में लाउडस्पीकर को लेकर सियासी जंग छिड़ी हुई है। महाराष्ट्र में ये मुद्दा कुछ ज्यादा ही गर्माया हुआ है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे ने तीन मई से पहले मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है। वह मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात भी कहते रहे हैं। उधर, निर्दलीय सांसद रवि राणा और उनकी पत्नी नवनीत राणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के चक्कर में हवालात पहुंच चुकी हैं। ऐसे में हनुमान चालीसा को तमाम मौकों पर गा चुके, इसकी रिकॉर्डिंग करवा चुके लोकप्रिय गायक सुरेश वाडेकर ने अजान के विरोध को ठीक नहीं बताया है।
Loud Speaker Controversy: अजान विवाद पर बोले गायक सुरेश वाडेकर, ‘ये उनके धर्म का काम है, उसे वे करते हैं, हमें अपने धर्म पर चलना चाहिए’
Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer: आ रही है मंजुलिका, कॉमेडी और हॉरर के बीच फंसेगी ‘भूल भुलैया 2’? सामने आए ट्रेलर से मिले संकेत