फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   suriya unveiled why he andJyotika chose scotland for their dream wedding in recent social post

सूर्या और ज्योतिका: ड्रीम वेडिंग के लिए क्यों चुना स्कॉटलैंड? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कपल ने किया खुलासा

Mon, 21 Sep 2026 09:57 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Sep 2026 09:57 AM IST
सार

Suriya And Jyothika Wedding: सूर्या और ज्योतिका ने हाल ही में स्कॉटलैंड में दोबारा एक दूसरे से शादी की। इस डेस्टिनेशन पर यह शादी कपल के लिए किसी ड्रीम से कम नहीं थी। अपने इसी सपने का जिक्र सूर्या ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।

विज्ञापन
suriya unveiled why he andJyotika chose scotland for their dream wedding in recent social post
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : इंस्टाग्राम@jyotika

विस्तार

सूर्या और ज्योतिका ने कुछ ही दिन पहले अपनी शादी की 20वीं एनिवर्सरी पर दोबारा शादी की है। इस खास मौके का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ ही स्कॉटलैंड को डेस्टिनेशन चुनने के बारे में भी काफी कुछ कहा। जानें क्या लिखा एक्टर ने? 

विज्ञापन

क्या थी सूर्या की पोस्ट? 
साउथ सिनेमा के एक्टर सूर्या और एक्ट्रेस ज्योतिका ने हाल ही में स्कॉटलैंड में दोबारा शादी की है। बीते दिनों सूर्या ने इस समारोह की कई तस्वीरें शेयर की थीं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने खास दिन का वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही फैंस के लिए एक भावुक संदेश किया। उन्होंने लिखा, ‘आपने हम पर जो प्यार और सकारात्मकता बरसाई है, उससे हम अभिभूत हैं और अपने दिल की एक और बात आपके साथ साझा कर रहे हैं। स्कॉटलैंड में हमारी शादी को इतना यादगार बनाने वाली असाधारण टीम को दिल से धन्यवाद।’

विज्ञापन

suriya unveiled why he andJyotika chose scotland for their dream wedding in recent social post
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@jyotika

स्कॉटलैंड बना प्रेम कहानी का हिस्सा 
आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हमने स्कॉटलैंड को उसके धुंध भरे ऊंचे पहाड़ों और झीलों के लिए चुना, और उनकी प्रेम कहानी हमारी अपनी कहानी से मिलती-जुलती थी। लेकिन हम यादों से कहीं बढ़कर कुछ लेकर घर लौटे। ऐसे खुले दिल वाले, इतने सच्चे और स्नेही लोगों से मिलकर, हमारा दिल कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं होगा।’

विज्ञापन

suriya unveiled why he andJyotika chose scotland for their dream wedding in recent social post
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : instagram @jyotika

बीते दिनों ज्योतिका ने लिखी भावुक पोस्ट 
ज्योतिका ने शादी के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैं एक अच्छी मां बनने का वादा करती हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं खाना बनाती हूं, सफाई करती हूं या बच्चों की मदद करती हूं, बल्कि इसलिए कि मैं मुस्कुराती रहूं। मेरी वह मुस्कान मेरे बच्चों को उनके अप्पा-अम्मा की कहानी को फिर से जीने की इच्छा दे।' 

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, 'मैं वादा करती हूं, मेरे सूर्या, कि मैं हमेशा वही अधूरी पत्नी बनी रहूंगी, जो लड़ती है और फिर सुलह कर लेती है, ताकि हर बार हम एक-दूसरे के और करीब आ सकें। मैं सबसे ज्यादा हमारी दोस्ती को संजोने का वादा करती हूं- क्योंकि एक ही इंसान में आपका बराबर का साथी, राजदार, गॉसिप पार्टनर और सबसे अच्छा दोस्त मिलना बहुत दुर्लभ है। और वह खास इंसान मेरा पति और मेरे बच्चों का पिता भी है। तो हमारे अगले 20 वर्षों के नाम- हमारे अधूरे लेकिन एक-दूसरे को पूरी तरह समझने वाले रिश्ते के नाम।' 

विज्ञापन

suriya unveiled why he andJyotika chose scotland for their dream wedding in recent social post
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया

1999 में हुई थी इश्क की शुरुआत 
साल 1999 में सूर्या और ज्योतिका की पहली मुलाकात तमिल फिल्म 'पूवेल्लम केत्तुप्पर' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद ही दोनों का रिलेशनशिप शुरु हो गया। परिवार की मंजूरी और करियर में स्थिरता मिलने के बाद दोनों ने 11 सितंबर, 2006 को चेन्नई में शादी की। कपल बेटी दिया और बेटे देव के पैरेंट्स भी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suriya Sivakumar (@actorsuriya)


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed